दुर्ग जिले को एक और पद्मश्री सम्मान: पंडवानी गायिका ऊषा बारले को मिलेगा सम्मान…कल जिला प्रशासन करेगा सम्मान

दुर्ग। पंडवानी गायिका ऊषा बारले को भारत सरकार द्वारा पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। यह पूरे जिले का गौरव है उन्हें इस गौरव के लिए जिला प्रशासन द्वारा गणतंत्र दिवस के मौके पर सम्मानित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि ऊषा ने पंडवानी का प्रशिक्षण प्रख्यात पंडवानी गायिका एवं पद्म विभूषण तीजनबाई से प्राप्त किया है उन्होंने लंदन और न्यूयॉर्क जैसे शहरों में पंडवानी की प्रस्तुति दी है।


पंडवानी के लिए उन्हें छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा गुरु घासीदास सामाजिक चेतना पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है। इसके साथ ही उन्हें भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन द्वारा दाऊ महासिंह चंद्राकर सम्मान से सम्मानित किया जा चुका है। गिरोधपुरी तपोभूमि में भी वे छह बार स्वर्ण पदक से सम्मानित की जा चुकी है।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पद्मश्री सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ से चयनित तीन विभूतियों सुश्री उषा बारले, श्री मंडावी और श्री कंवर को दी बधाई

छत्तीसगढ़ के कला जगत सहित पूरा प्रदेश हुआ गौरवान्वित

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पद्मश्री पुरस्कार के लिए चयनित छत्तीसगढ़ की तीन विभूतियों सुश्री उषा बारले, श्री अजय कुमार मंडावी और श्री डोमर सिंह कंवर को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए इनके चयन पर प्रसन्नता जाहिर करते हुए कहा कि इससे छत्तीसगढ़ के कला जगत सहित पूरा प्रदेश गौरवान्वित हुआ है। भारत सरकार द्वारा आज पद्म पुरस्कारों की घोषणा की गई है।

उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ की तीन हस्तियों को पद्मश्री सम्मान से नवाजा जायेगा। इनमें दुर्ग की सुश्री उषा बारले कोे पंडवानी गायन के क्षेत्र में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। इन्होंने पंडवानी का प्रशिक्षण प्रख्यात पंडवानी गायिका एवं पद्मविभूषण तीजन बाई से प्राप्त किया है। सुश्री बारले लंदन एवं न्यूयार्क जैसे शहरों में पंडवानी की प्रस्तुति दी है।

श्री डोमर सिंह कंवर को नाचा कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पद्मश्री सम्मान दिया जाएगा। श्री डोमर सिंह कंवर ने सामाजिक क्षेत्र में भी उल्लेखनीय काम किया है। उन्होंने कई बाल विवाह की कुप्रथा को रोकवाने में मदद की है। 

कला के क्षेत्र में जाने माने नाम डोमर सिंह ने देश के अलग-अलग हिस्सों में 5000 से ज्यादा प्रस्तुति दी है। वहीं श्री अजय कुमार मंडावी को कलाकृतियों का बेजोड़ नमूना तैयार करने के लिए पद्मश्री सम्मान से नवाजा जाएगा। लकड़ी पर कला का शानदार नमूना उकेरने वाले श्री मंडावी कांकेर के रहने वाले हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG ट्रांसफर: कई अधिकारियों के हुए तबादले, GAD ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने मंत्रालय के चार अधिकारियों की तबादला सूची जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग ने यह आदेश जारी किया है। देखिए सूची...

CBSE बोर्ड रिजल्ट: 10वीं में लावण्या ने हासिल की...

भिलाई। सीबीएसई बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को घोषित कर दिया। जिसमें दुर्ग जिले की बेटी लावण्या यादव ने 10वीं...

साय कैबिनेट ब्रेकिंग: विष्णुदेव मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म… बैठक...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव मंत्रिपरिषद की बैठक खत्म हो गई है। इस बैठक में कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। जिसमे कई फैसले लिए...

रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर सुसाइड केस : पति का था...

बिलासपुर. रेलवे कमर्शियल इंस्पेक्टर विनीता साहनी के आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला है कि...

ट्रेंडिंग