CG – शराब की लत, पत्नी का मायके जाना, और फिर आत्महत्या: ट्रेन से कटकर युवक ने की खुदकुशी… शादी के 8 महीने बाद पत्नी ने छोड़ दिया शराबी पति को… वापस बुलाने पर भी नहीं लौटी, परेशान होकर उठा लिया आत्मघाती कदम

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले में एक युवक का शव पटरी पर मिली है। बताया जा रहा है की युवक ने आत्महत्या की है। जिले के नैला रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 3-4 के बीच उसका शव मिला है। रेलवे स्टेशन से महज 200 मीटर की दूरी पर ही शव पटरी पर पड़ा हुआ मिला, जिसकी सूचना रेलवे पुलिस को दी गई। मृत युवक की शिनाख्त जयकिशन साहू (28 वर्ष) के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में उसके द्वारा आत्महत्या करना बताया जा रहा है। ट्रेन से कटकर शव दो भागों में बंट गया है।

परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, जांजगीर थाना क्षेत्र के ग्राम तिलई का रहने वाला जय किशन साहू मजदूरी करता है। वो अपने घर में अकेला रहता था। उसके माता-पिता और छोटा भाई कमाने के लिए मुंबई गए हुए हैं। जय किशन की शादी साल 2020 में अकलतरा क्षेत्र के ग्राम नारियरा में हुई थी। उसकी पत्नी महज 8 महीने ही उसके साथ रही, उसके बाद मायके चली गई, जिससे युवक तनाव में रहता था।

बताया जा रहा है कि युवक को शराब पीने की बहुत बुरी लत थी, जिसके कारण पत्नी से भी उसका विवाद होता रहता था और इसलिए उसकी पत्नी ने उसे छोड़ दिया था। उसे लेने के लिए जय किशन और पिता रामकुमार साहू 2 बार गांव के बुजुर्गों को लेकर ग्राम नरियारा गए थे, लेकिन पत्नी घर लौटने को राजी नहीं हुई। उसका कहना था कि पति को शराब पीने और नशा करने की बहुत बुरी लत है और वो उसे छोड़ने को तैयार नहीं है। इधर पत्नी के वापस नहीं आने से युवक परेशान रहता था।

मृतक के चचेरे भाई ने बताया कि 26 जनवरी को दोपहर में जय गांव में ही नजर आया था, लेकिन उसके बाद से उसका कुछ पता नहीं था। 27 जनवरी को सुबह व्हाट्सएप पर उसके ट्रेन से कटने की सूचना मिली। रेलवे ट्रैक पर लाश मिली थी, जिसे पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया था। जिला अस्पताल में जाकर परिजन ने शव की शिनाख्त की। मुंबई में रह रहे माता-पिता और छोटे भाई को भी घटना की सूचना दे दी गई है। वे भी वहां से रवाना हो चुके हैं। रेलवे पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले में आगे की जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हाईकोर्ट की स्टेटस रिपोर्ट : छत्तीसगढ़ में 15 नेताओं...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने छत्तीसगढ़ के 15 से ज्यादा सांसद, विधायक समेत जनप्रतिनिधियों के खिलाफ कोर्ट में मामले पेडिंग हैं. हाई कोर्ट की ओर से...

चरित्र पर शक बना मौत की वजह: पत्नी ने...

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में चरित्र पर शक के चलते एक हंसता-खेलता परिवार उजड़ गया। बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम कदनई में पत्नी...

नकटी गांव में बुलडोजर कार्रवाई पर बवाल, ग्रामीणों और...

रायपुर। राजधानी रायपुर के नकटी गांव में सोमवार को अतिक्रमण हटाने पहुंची प्रशासन और पुलिस की टीम का ग्रामीणों ने जोरदार विरोध किया। भारी...

दुर्ग में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ : इंदिरा मार्केट...

दुर्ग। दुर्ग पुलिस ने शहर के इंदिरा मार्केट स्थित जलाराम लॉज में संचालित किए जा रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों...