प्रदेश मंत्री रिकेश सेन को BJP संगठन में बड़ी जिम्मेदारी: मुंगेली जिले का मिला प्रभार, संगठन को मजबूत बनाने करेंगे काम, देखिए बाकी जिले के भी प्रभारियों के नाम

भिलाई। पांच बार के पार्षद और भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री रिकेश सेन को प्रदेश संगठन ने बड़ी जिम्मेदारी दी है। पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला प्रभारियों की सूची जारी की है। इस सूची में ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारियों को शामिल किया गया है। भिलाई-दुर्ग के नेताओं को भी संगठन ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।


ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री रिकेश सेन को मुंगेली जिले का प्रभार संगठन ने सौंपा है। संगठन की ओर से जारी लिस्ट में बतलाया गया है कि प्रदेश मंत्री रिकेश सेन मुंगेली जिले का प्रभार संभालेंगे। इस जिले में तीन विधानसभा लोरमी, मुंगेली और बिल्हा है। तीनों विधानसभा समेत जिले में ओबीसी मोर्चा को मजबूत बनाने के लिए रिकेश सेन काम करेंगे।

आपको बता दें कि, रिकेश सेन को हालही में प्रदेश संगठन की ओर से प्रदेश मंत्री बनाया गया। प्रदेश मंत्री का जिम्मा संभालते ही बैठकें लेनी शुरू की। संगठन के काम में लगातार व्यस्त रहने वाले रिकेश सेन को अब मुंगेली जिले का प्रभार दिया गया है। प्रभार मिलने के बाद रिकेश ने कहा कि संगठन द्वारा दिए गए हरेक टास्क को उन्होंने पूरा किया है। संगठन के आदेश को हमेशा सर्वोपरी मारा है। प्रदेश में ओबीसी वर्ग की स्थिति ठीक नहीं है। आरक्षण के नाम पर प्रदेश की सरकार झुनझुना पकड़ा रही है। प्रदेश में ओबीसी वर्ग के लोगों को मौका नहीं दिया जा रहा है। ऐसी कई समस्याएं है, जिसके लिए हमें काम करने की जरूरत है। प्रदेश भाजपा संगठन ने हमें यह मौका दिया है। बहुत जल्द मैं मुंगेली प्रवास पर रहकर वहां के नेताओं-कार्यकर्ताओं से मेल-मुलाकात करूंगा। मैं प्रदेश संगठन का आभारी हूं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG – महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका...

महिला की संदिग्ध मौत, फंदे पर लटका मिला शव कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में गुरुवार को एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो...

दुर्ग में लॉ की स्टूडेंट्स से रेप: शारीरिक संबंध...

दुर्ग। दुर्ग जिले में 26 वर्षीय लॉ की स्टूडेंट्स से बलात्कार का मामला सामने आया है। आरोपी पीड़िता की सहेली का भाई है। पहले...

कांग्रेस पर भाजपा की उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा का करारा...

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा ने कहा कि कल विश्व श्रम दिवस के उपलक्ष्य पर छत्तीसगढ़ में महिलाओं के लिए संचालित...

भाजपा ने आयोजित की बुद्धिजीवी सम्मेलन विजन ऑफ विकसित...

रायपुर। गुरुवार 2 मई को राजधानी रायपुर के महाराजा अग्रसेन कालेज ऑडिटोरियम में बुद्धिजीवी सम्मलेन विजन ऑफ विकसित भारत, 2047 का भारत आयोजन किया...

ट्रेंडिंग