भिलाई के दिव्य अनुभूति विद्यालय में मनाया गया एनुअल फंक्शन: बच्चों ने परंपरागत वेषभूषा में शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की दी प्रस्तुति भिलाई भाजपा जिला अध्यक्ष बिजपुरिया रहे चीफ गेस्ट

भिलाई। भिलाई के कोहका के चांदनी चौक स्थित दिव्य अनुभूति विद्यालय में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस की शाम एनुअल फंक्शन मनाया गया। वार्षिक समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा भिलाई जिला अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया रहे। जिसमें अतिथियों ने कहा कि, हमारा देश विविधताओं से भरा है। जहां अनेकता में एकता है। सब एक-दूसरे से सीखते हैं। ऐसा ही हमारा छत्तीसगढ़ है जहां कला, संस्कृति, सभ्यता भरी हुई है। मौसम कोई भी हो तीज-त्यौहार हमें सीख देती हैं। परंपराएं हमें सामाजिक सौहार्द्रता बनाए रखने में मदद करती हैं। इसका बड़ा माध्यम है स्कूल, जहां शिक्षा के साथ जीवन जीने की कला सिखाई जाती है। वहीं अब ज्ञान-विज्ञान में भी नई पीढ़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं।

बच्चों को मार्गदर्शन देते हुए अतिथियों ने आगे कहा कि, इस स्कूल में शिक्षा के साथ संस्कार की पौध तैयार की जाती है। परंपरागत गीतों के साथ पारंपरिक वेशभूषा में शानदार प्रस्तुति से बड़ी खुशी हुई कि बच्चों को तैयार करने में संस्था बड़ी मेहनत की है। संस्कृति और परंपराओं का ज्ञान ही बच्चों को सुसंस्कारिक बनाते हैं। यही बच्चे आगे परिवार, समाज के साथ देश को आगे बढ़ाएंगे।

वार्षिक समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा जिला अध्यक्ष बृजेश बिजपुरिया के साथ अन्य अतिथियों में भाजयुमो भिलाई जिला अध्यक्ष अमित मिश्रा, पूर्व नेता प्रतिपक्ष ननि संजय दानी, जिला उपाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद ठाकुर निहाल सिंग, इस्पात मजदूर संघ यूनियन उपाध्यक्ष शारदा गुप्ता, व्यापारी संघ कोहका अध्यक्ष कन्हैया लाल सोनी, वीएनएस स्कूल सुपेला डायरेक्टर स्वाति गुप्ता, पार्षद वार्ड-11 महेश वर्मा, पूर्व पार्षद शोभूराम साहू, अवेकस प्रणाली की डायरेक्टर वैशाली वानखेड़े, मैडम सुधा रहे।

दिव्य अनुभूति विद्यालय में जेपी घनघोरकर के मार्गदर्शन में सुबह से अनेक आयोजन हुए। झंडारोहण के बाद बसंत पंचमी के अवसर पर ग्राम पंडित ललित तिवारी के मार्गदर्शन में मां सरस्वती की पूजा में बच्चों ने भागीदारी दी। शाम को छात्र-छात्राओं ने परंपरागत वेशभूषा में मनमोहक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से सबका दिल जीत लिया। अंत में स्कूल के प्रतिवान विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरण किया गया।

स्कूल में पूरे कार्यक्रम प्राचार्य माधुरी वर्मा, उप प्राचार्य अनपूर्णा, सांस्कृतिक सचिव सगुफ्ता, कार्यक्रम संयोजक ममता पांडे, रुपेश्वरी साहू, सहयोगी शिक्षकों में ज्योति वर्मा, टेमिन जंघेल, रोहणी जंघेल, अनिता शर्मा, डिंपल गोस्वामी, भूषण निर्मलकर, तिलेश्वरी साहू, चित्रलेखा साहू के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमित शाह फेक वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी...

अमित शाह के फेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने इसी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अरुण...

सेक्टर -7 से गुजरी विजय बघेल की आशीर्वाद यात्रा:...

बीएसपी वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष उज्ज्वल दत्ता जी के नेतृत्व में बीएसपी वर्कर्स यूनियन एवं सार्वजनिक दुर्गा उत्सव समिति सेक्टर 7 सड़क 15 एवं...

चरणदास महंत के बयान पर डिप्टी CM विजय शर्मा...

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि डॉ. चरणदास महंत ही नहीं समूची कांग्रेस को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न केवल संविधान...

कल पूर्व CM भूपेश बघेल का दुर्ग दौरा: भिलाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। वहीं अब तीसरे चरण के चुनाव होने वाला है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री...

ट्रेंडिंग