दुर्ग में पुलिस आरक्षक की बाइक को जलाया: CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस, किसी अपराधी द्वारा बदला लेने का शक…?

भिलाई। घर के बाहर खड़ी आरक्षक की बाइक को आग लगने वाले अज्ञात के खिलाफ पुलिस ने धारा 435 के तहत जुर्म दर्ज कर जांच में लिया है। पद्मनाभपुर पुलिस ने बताया कि सी/110 न्यु पुलिस लाईन दुर्ग निवासी प्यारे लाल यादव पुलिस विभाग में आरक्षक पद पर है।


29 जनवरी की रात अपनी बाइक सीजी 10 ईएम 9833 को बाहर खड़ी कर कमरे में चला गया। रात 2 बजे बाइक को अज्ञात ने आग के हवाले कर फरार हो गया। घटना में बाइक बुरी तरह जल गया। आगजनी को अंजाम देने वाले कि तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

घटनास्थल के आसपास सीसी कैमरा नहीं लगे होने से आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने में पुलिस को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। जिस तरह से पुलिस लाइन के भीतर घुसकर आसामाजिक तत्व ने इस तरह के घटना को अंजाम दिया है।

इससे पुलिस वाले भी अब जिले में सुरक्षित नहीं है। आरक्षक पुलिस लाइन दुर्ग में पदस्थ है। आरक्षक का मकान ऊपर है। बाइक को नीचे खड़ी कर कमरे में चला गया था। तब घटना होना बताया जा रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

जामुल नगर पालिका के वार्डों के आरक्षण की तिथि...

दुर्ग। जामुल नगर पालिका परिषद के आगामी निर्वाचन को लेकर वार्ड आरक्षण की प्रक्रिया निर्धारित कर दी गई है। नगर पालिका के वार्डों के...

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...