रेलवे कर्मी की पिटाई: बेरियर में चेकिंग के नाम पर रोका, CISF जवान पर पिटाई का आरोप, 3 घंटे तक हंगामा

भिलाई। सीआईएसएफ के जवान ने अपने काम पर जा रहे रेलवे कर्मी को चेकिंग के नाम पर मारपीट कर धक्का मुक्की करने का मामला प्रकाश में आया है। कर्मी के साथ मारपीट करने की खबर लगते ही रेलवे कर्मियों ने पुरैना स्थित सीआईएसफ बेरियर पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर्मियों ने बताया कि सीआईएसएफ के जवान हमेशा चेक पॉइन्ट पर हर आने जाने वालों की चेकिंग करते है। इस बेरियर से रोज 500-600 रेलवे कर्मी गुजरते है।

जहाँ पर दो पहिया और चार पहिया चालको के आने जाने के लिए अलग अलग जगह बनाई गई है। मंगलवार को पंचशील नगर चरोदा निवासी पी श्रीनिवास राव रोज की भांति आज भी काम पर निकलता था। जैसे ही पुरैना के सीआईएसएफ बेरियर पर पहुचा। कर्मी की चेकिंग एक सीआईएसएफ करने लगा। जवान ने कर्मी से पहले परिचय पत्र दिखाने को कहा गया। फिर श्रीनिवास ने तुरंत अपना परिचय पत्र निकल कर दिखाया। लेकिन दिखाने के बाद कार्ड साफ नही दिखने का बहाना बताकर सीआईएसफ जवान ने पीड़ित के बाइक का हवा खोलने लगा।

इस बात को जब रेलवे कर्मी विरोध करने लगा तब सीआईएसएफ जवान उसे धक्का दिया। जिससे रेलवे कर्मी गिर गया और उसके चेहरे पर चोट आ गई। देखते ही देखते सीआईएसएफ के जवान रेलवे कर्मी के ऊपर टूट पड़ा और उसकी जोरदार पिटाई कर दी। सूचना पर मौके में जीआरपी, आरपीएफ की टीम पहुच गईं। पुलिस रेलवे कर्मी को मुलाहिजा के लिए ले जाया गया है। मारपीट करने वाले जवान के खिलाफ अपराध दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।

इसे लेकर मजदूर कांग्रेस मंडल समन्वयक डी विजय कुमार मौके पर पहुचे और मामले की निष्पक्ष जांच करने की बात कही है। टीम में सीआईएसएफ, रेलवे कर्मी, जीआरपी,आरपीएफ के जवान शामिल होंगे। मांग किया गया है कि आने जाने के लिए बड़ा दरवाजा बनाया जाए और महिला रेलवे कर्मियों के लिए अलग व्यवस्था करने की बात कही गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तीज के रंग में रंगा रायपुर प्रेस क्लब, मंत्री...

रायपुर। रायपुर प्रेस क्लब में रविवार को आयोजित महिला पत्रकारों का तीज महोत्सव पारंपरिक उल्लास, उमंग और आत्मीयता के रंगों से सराबोर रहा। कार्यक्रम...

दिल्ली में गिरी इमारत, दुर्ग के छात्र की मौत,...

दुर्ग/नई दिल्ली। दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में रविवार को हुए भीषण इमारत हादसे में छत्तीसगढ़ के दुर्ग निवासी 20 वर्षीय छात्र युवराज सोनी...

​सह-नागरिकताः राष्ट्र निर्माण में भारतीय मुस्लिमों की भूमिका

नई दिल्ली। ​भारत दुनिया के सबसे विविध देशों में से एक है, जहाँ विभिन्न धर्मों, भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं से संबंधित लोग रहते हैं।...

CG में 70 करोड़ की ठगी, 500 निवेशक बने...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में करोड़ों रुपये की निवेश धोखाधड़ी का बड़ा मामला सामने आया है। महालक्ष्मी इंटरप्राइजेज कंपनी के नाम पर करीब...