CG – शराब के लिए पैसे नहीं देने पर हैवान बना कलयुगी बेटा: बीमार पिता पर हमला कर मार डाला… पुलिस ने आरोपी बेटे को किया गिरफ्तार

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शराब के लिए पैसे नहीं देने पर बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि, मां-बाप के इलाज के लिए जमा पैसे की भी वो मांग करता था। इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। मामला बागबहार थाना क्षेत्र का है।

पुलिस ने बताया कि 29 जनवरी को जिले के काडरो सुखबासुपारा गांव के कपिल केरकेट्टा ने FIR दर्ज करवाई कि उसके बड़े पिता सुखीराम केरकेट्टा की हत्या उसके बेटे रामजीवन ने ही कर दी है। उसने कहा कि वो अपने पिता के बड़े भाई यानि बड़े पिता सुखीराम की देखभाल करता था। वे कुछ दिन पहले साइकिल से गिरकर चोटिल हो गए थे। 29 जनवरी को भी रोजाना की तरह वो उन्हें खाना देने जा रहा था कि उसका चचेरा भाई रामजीवन हड़बड़ाते हुए घर से बाहर निकल रहा था।

आरोपी ने चचेरे भाई कपिल से कहा कि मैंने अपने पिता सुखीराम की हत्या कर दी है। कपिल तुरंत कमरे में गया, तो देखा कि उसके बड़े पिता का शव कमरे में पड़ा हुआ है। उनकी छाती पर चोट का निशान दिख रहा था। उसने बताया कि रामजीवन हमेशा अपने पिता से शराब पीने के लिए पैसा मांगता रहता था और पैसा नहीं देने पर मारपीट करता था। यहां तक कि इलाज के लिए जमा पैसा भी वो मांग रहा था।

वारदात वाले दिन भी आरोपी बेटा अपने पिता से शराब पीने के लिए पैसा मांग रहा था। जब पिता ने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो बेटे ने गुस्से में आकर पिता के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई। चचेरे भाई के खिलाफ प्रार्थी कपिल की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को उसके गांव काडरो सुखबासुपारा से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपी रामजीवन केरकेट्टा निवासी काडरो सुखबासुपारा को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...