मध्यप्रदेश मे दिखेगा छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियो का दमखंब: खेलो इंडिया युथ गेम्स में होंगे शामिल, 10 जाबांज खिलाडियों का हुआ चयन

नारायणपुर। देश का सर्वश्रेष्ट युथ खेल का महाखुम्भ मे शामिल होने अबुझमाड़ के 10 खिलाड़ी जा रहे है। ये खिलाड़ी 5वां खेलो इंडिया युथ गेम्स 2022 जिसका प्रतिनिधित्व मध्य भारत के मध्यप्रदेश राज्य के उज्जैन शहर में 6 से 11 फरवरी 2023 तक होने जा रहा है उसमें शामिल होंगे। इनमें 12 खिलाड़ियो में से बालक एवं बालिका वर्ग का छत्तीसगढ़ टीम के लिए चयन हुआ है, जिसमे 10 जाबांज खिलाडियों का चयन नारायणपुर के अबूझमाड़ मल्लखंब अकादमी से ही हुआ है। इन चयनित खिलाड़ियों में बालक वर्ग से मानू ध्रुव, मोनू नेताम, श्यामलाल पोटाई, राकेश वरदा, संतोष सोरी, रविन्द्र कुमार और बालिका वर्ग से सरिता पोयाम, दुर्गेश्वरी कुमेटी, संताय पोटाई, जयंती कचलाम, हिमांशी उसेंडी और शिक्षा दिनकर आदि खिलाड़ियो का चयन हुआ है। साथ ही छत्तीसगढ़ टीम की ओर से मुख्य प्रबंधक के लिए प्रेम चन्द्र शुक्ला और टीम कोच के लिए मनोज प्रसाद एवं पूनम प्रसाद भी इन खिलाड़ियों के साथ जाएंगे। इस खेल का लाइव प्रसारण भ्वजैजंत क्पेदमल$, क्क् मध्यप्रदेश और क्क् ैचवतजे पर देख सकते है।

चयनित हुए बच्चों को छत्तीसगढ़ हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप, कलेक्टर अजीत वसन्त, सीईओ देवेश ध्रुव जिला पंचायत नारायणपुर, पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा, डॉ सुमित कुमार गर्ग, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास एवं खेल विभाग, सीएमओ मोबिन अली नगर पालिका, आर आई दीपक साव, छत्तीसगढ़ मल्लखम्ब संघ के अध्यक्ष पीसी शुक्ला, सचिव डॉ राजकुमार शर्मा, जिला मल्लखम्ब संघ के अध्यक्ष सुनीता दुग्गा, अबुझमाड़ मल्लखम्ब अकादमी के अध्यक्ष आकाश जैन, सदस्य राहुल देव, आर. सी. दुग्गा, अमित मंडल, सोमा पोटाई आदि एवं महाप्रबंधक रावघाट भिलाई स्पात सयंत्र द्वारा विशेष सहयोग के साथ आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी गई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...

गणेश पंडाल के पास युवक की चाकू मारकर हत्या,...

बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम संबलपुरी में गणेश पंडाल के पास साउंड सिस्टम को लेकर हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर...

वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का मनाया 12वां स्थापना दिवस,...

भिलाई। वरिष्ठ नागरिक मंच कोहका का 12वां स्थापना दिवस समारोह सियान सदन, टाटा लाइन कोहका में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। समारोह का शुभारंभ...

वार्डों में पहुंचे मंत्री गजेन्द्र यादव, गलियों में घूमकर...

दुर्ग। कैबिनेट मंत्री एवं दुर्ग शहर विधायक गजेन्द्र यादव ने सोमवार को दुर्ग-उरला क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 57 एवं 58 का दौरा किया। इस...