CG – 5 बच्चों के पिता की हत्या: अर्धनग्न हालत में मिली युवक की लाश… गले में बंधी हुई थी जीन्स… कमर से नीचे के अंग थे कुचले हुए, जांच में जुटी पुलिस

Murder of father of 5 children

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के शहर से लगे करकापाल इलाके में एक युवक की अर्धनग्न लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मृत युवक के गले में जीन्स बंधी हुई थी। इसके साथ ही कमर से नीचे के अंग कुचले हुए मिले हैं। युवक की लाश के पास शराब की बोतलें भी मिली है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि उक्त युवक की गला घोंटकर हत्या की गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।

घटना की जानकारी देते हुए सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि आड़ावाल निवासी देवेंदु बजरंग 45 वर्ष की लाश करकापाल के बाजार पारा में मिला है। यहां बाजारपारा गए लोगों ने शव को देखा। जिसके बाद इसकी सूचना फौरन बोधघाट थाना के जवानों को दी गई।

मौके पर पुलिस पहुंची। साथ ही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। लाश बुरी तरह से खून से सना हुआ था तथा गले पर फूलपेन्ट से बंधा हुआ था। शरीर पर जगह जगह चोट के निशान पाए गए हैं जबकि पेंट से गला घोंटने की आशंका की जा रही है। बोधघाट पुलिस मार्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने जब युवक के परिजनों से पूछताछ की तो पता चला कि वह लाइभट्टी में काम करता था तथा उनके पांच बच्चे भी हैं। पुलिस हत्या की आशंका के चलते आरोपी की पतासाजी में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...