चलती बाइक में ‘बेशर्म इश्क’: एक बार फिर से चलती बाइक में रोमांस करते दिखा कपल… VIDEO वायरल होने के बाद मचा हंगामा… आप भी देखिए ये वायरल वीडियो

मल्टीमीडिया डेस्क। चलती बाइक पर रोमांस करने के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. इस बार राजस्थान के अजमेर से एक कपल शाम के वक्त चलती बाइक पर रोमांस करता नजर आया. यह सब तब हुआ जब एक भीड़-भाड़ वाली सड़क पर बाइक लेकर कपल जा रहा था और आसपास की सवारियों ने इसका वीडियो बनाया और वायरल कर दिया. फिलहाल यह कपल पुलिस के हत्थे चढ़ गया और उन पर मामला दर्ज कर लिया गया है.

क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र की घटना
दरअसल, यह घटना राजस्थान के अजमेर की है. इसका एक वीडियो सामने आया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घटना अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र की है. वीडियो में दिख रहा है कि एक लड़का बाइक चला रहा है और उसके सामने बैठी लड़की उसकी तरफ मुंह करके बैठी हुई है. इस कपल के आसपास चल रहे लोगों ने इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर वायरल किया तो फिर हड़कंप मच गया.

दोनों को बुलाकर पूछताछ
वीडियो वायरल होने के बाद अजमेर की क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. सीसीटीवी वीडियो के आधार पर बाइक वाले का पता भी लग गया. बताया गया कि पुलिस ने दोनों को बुलाकर पूछताछ भी की है और बाइक को थाने में ही रख लिया गया है. एक रिपोर्ट में बताया गया कि युवक फॉयसागर रोड निवासी साहिल मैसी है और वह एक लड़की के साथ बाइक लेकर जा रहा था.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग जिले में थाना प्रभारियों का तबादला, एसपी ने...

दुर्ग। पुलिस विभाग में कसावट लाने दुर्ग जिले में थाना प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है। एसपी विजय अग्रवाल ने देर रात...

जुए के फड़ पर पुलिस की मिलीभगत का आरोप,...

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में जुए के अवैध कारोबार को संरक्षण देने के आरोप में पुलिस विभाग पर बड़ी कार्रवाई हुई है। प्रतापपुर...

मध्यप्रदेश से तुलना में DA/DR के मामले में छत्तीसगढ़...

रायपुर। छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों एवं पेंशनर्स के महंगाई भत्ते (DA) और महंगाई राहत (DR) को लेकर छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशन ने...

दुर्ग में पैतृक जमीन हड़पने फर्जी दस्तावेज तैयार करने...

दुर्ग। जिले के उतई थाना क्षेत्र के ग्राम डुंडेरा में पैतृक कृषि भूमि को हड़पने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला सामने...