दुर्ग में मोबाईल पशु चिकित्सा यूनिट द्वारा दुर्घटना ग्रस्त और घुमंतु बीमार पशुओं का किया जा रहा ट्रीटमेंट… मदद के लिए इस नंबर पर करे कांटेक्ट

  • दुर्घटना ग्रस्त एवं घुमंतु बीमार पशुओं के उपचार हेतु दुरभाष नम्बर 0788-2323446
  • अब तक 2926 पशुओं का उपचार एवं 5651 पशुओं हेतु औषधि वितरण किया गया

दुर्ग। दुर्ग जिले में मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई द्वारा दुर्घटना ग्रस्त एवं घुमंतु बीमार पशुओं का उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है की अब तक 2926 पशुओं का उपचार एवं 5651 पशुओं हेतु औषधि वितरण किया गया है। कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा के निर्देशानुसार पशुधन विकास विभाग दुर्ग के अंतर्गत संचालित मोबाईल पशु चिकित्सा इकाई द्वारा सड़क दुर्घटना से घायल एवं घुमंतु बीमार पशुओं का स्थल पर जाकर उपचार किया जा रहा है। इसके साथ ही विभिन्न क्षेत्रो में पशु चिकित्सा शिविरों का भी समय-समय पर आयोजन किया जा रहा है।

उपसंचालक पशु चिकित्सा सेवा डॉ. राजीव देवरस द्वारा बताया गया कि, इस वर्ष अभी तक 133 दुर्घटना ग्रस्त एवं घुमंतु बीमार पशुओं का स्थल पर जाकर उपचार किया गया। 38 पशु चिकित्सा शिविरों के माध्यम से 2926 पशुओं का उपचार एवं 5651 पशुओं हेतु औषधि वितरण किया गया इसके साथ ही मोबाईल यूनिट द्वारा सप्ताह में तीन दिन शहरी गौठानो में जाकर स्वास्थ्य परीक्षण भी किया जा रहा है। दुर्घटना ग्रस्त एवं घुमंतु बीमार पशुओं के उपचार हेतु दुरभाष नम्बर 0788-2323446 में संपर्क किया जा सकता है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...