CG – वन विभाग के रेंजर ने किया सुसाइड: रेंजर ने अपने शासकीय आवास में खाया जहर… राजधानी लाते वक्त हो गई मौत… खुदकुशी की वजह अज्ञात

Ranger of Forest Department commits suicide

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में वन विभाग के रेंजर के आत्महत्या का मामला सामने आया है। रेंजर का नाम कृष्णा इरघट बताया जा रहा है। रेंजर ने जहर का सेवन था, इलाज के दौरान मौत हो गई है। कोरर वन परिक्षेत्र में पदस्थ रेंजर कृष्णा इरघट ने अपने शासकीय आवास में अज्ञात कारणों से जहर खा लिया था। उन्हें इलाज़ के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर किया गया था, लेकिन राजधानी पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई।

फिलहाल आत्महत्या की वजहों का खुलासा नहीं हो सका है। वन विभाग के आला अधिकारियों ने मामले में जांच की बात कही है। कांकेर जिला अस्पताल में जब रेंजर को इलाज के लिए लाया गया, तब वन विभाग के सीसीएफ, डीएफओ आलोक वाजपेयी समेत अन्य रेंजर भी वहां पहुंचे। रात में उनकी स्थिति में सुधार नहीं होने पर डॉक्टर्स ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया था, लेकिन धमतरी के पास उनकी मौत हो गई।

इस पूरे मामले में वन विभाग और पुलिस जांच की बात कह रही है। फिलहाल रेंजर की आत्महत्या करने के कारण साफ नहीं हो सके हैं। उनके शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंपा गया है। गृहग्राम कापसी में उनके शव का अंतिम संस्कार होगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...