CG – सड़क हादसे में 7 बच्चों की मौत, फरार ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार: स्कूली बच्चों से भरी आटो को ठोकर मारकर था फरार… इधर 8 साल का मासूम वेंटिलेटर पर, कई हिस्सों में फ्रैक्चर… ऑटो ड्राइवर की हालत भी गंभीर

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में स्थित कोरर में हुए भीषण सड़क हादसे के आरोपी ट्रक चालक दीपक साहू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया था। इस सड़क हादसे ने 7 बच्चों की जान ले ली। वहीं एक बच्चा गौतम कुमार मंडावी और ऑटो का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल है, जिनका इलाज किया जा रहा है। पुलिस आरोपी ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

घायल बच्चे का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि गौतम का इलाज कैजुअल्टी विभाग में करने के बाद उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है। उसका इलाज क्रिटिकल केयर यूनिट (CCU) में किया जा रहा है। 4 डॉक्टरों की टीम बच्चे की सेहत पर नजर रख रही है। वहीं ऑटो ड्राइवर भावेश पोया की हालत भी गंभीर है।

गौतम के सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर हुआ है और उसकी हालत गंभीर है। वहीं जिन 7 बच्चों की मौत हुई, उनमें से 5 बच्चों का अंतिम संस्कार गुरुवार रात को ही कर दिया गया है। 2 बच्चे मानव साहू और कुमकुम साहू के शव को उनके पैतृक गांव बालोद के गुरुर विकासखंड के धनेली ग्राम लाया गया। सातों बच्चों के शवों को उनके गांवों में दफनाया गया। बच्चों की मौत से पूरे जिले में शोक का माहौल है।

उल्लेखनीय है कि जिले के कोरर के पास गुरुवार को स्कूली बच्चों से भरी ऑटो को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस भीषण सड़क हादसे में 7 स्कूली बच्चों की मौत हो गई। स्कूल की छुट्टी होने के बाद ऑटो चालक 8 बच्चों को लेकर जा रहा था, तभी एक ट्रक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। बच्चे बीएसएन डिजिटल पब्लिक स्कूल में पढ़ते थे। हादसा गुरुवार को कोरर के चिलहटी चौक के पास हुआ।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...