प्रदेश BJP संगठन में दया सिंह को मिली बिग रिस्पांसिबिलिटी: नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के बनाए गए प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री… उप नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद दूसरी बड़ी जिम्मेदारी; देखिये पूरी लिस्ट

  • अभी खुर्सीपार से पार्षद के साथ-साथ उप नेता प्रतिपक्ष का संभाल रहे जिम्मेदारी
  • संगठन की उम्मीदें पर खरे उतरे, अब मिली जिम्मेदारी
  • नियुक्ति के बाद समर्थकों में गजब का उत्साह

भिलाई। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा संगठन ने नगरीय निकाय प्रकोष्ठ में प्रदेश कार्यसमिति की लिस्ट जारी की है। भाजपा पार्षद व भिलाई नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह अब नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री होंगे। नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने आदेश जारी कर दिया है।

बताया जा रहा है कि, लगातार सरकार के खिलाफ किए जा रहे कार्यक्रम को देखते हुए संगठन ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। राज्य और शहर सरकार के खिलाफ लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। शहर सरकार के खिलाफ मुखर होकर धरना-प्रदर्शन कर रहे थे। अब संगठन ने उन्हें मौका दिया है।

इस नियुक्ति के बाद भाजपा पार्षद व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कहा कि, संगठन ने जो भरोसा जताया है, उस पर पूरी तरह खरा उतरेंगे। इस जिम्मेदारी के लिए मैं संगठन के प्रति आभार जताता हूं। इस साल विधानसभा चुनाव है। चुनाव में सरकार द्वारा किए गए गलत कार्यों को जनता के समक्ष रखा जाएगा। इस साल भाजपा की प्रदेश में सरकार बनेगी।

देखिये पूरी लिस्ट :-

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मलेरिया का कहर : 10 दिनों में दो आदिवासी...

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में आदिम जाति कल्याण विभाग की व्यवस्थाओं पर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। जिले में...

CG News: नाला पार करते समय पानी के तेज...

सारंगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर माधोपाली के पास सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां लात नाला के तेज बहाव में एक चार पहिया...

टोनही बताकर महिला का सामाजिक बहिष्कार, कोर्ट के आदेश...

महासमुंद। जिले के बागबाहरा थाना क्षेत्र के पिथौरा चौक वार्ड नंबर-9 से महिला और उसके परिवार को टोनही-टोनहा बताकर प्रताड़ित करने और सामाजिक बहिष्कार किए...

फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, 10 राज्यों से...

डोंगरगढ़। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर ठगी को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। रेलवे चौक स्थित...