CG – शातिर ठग गिरफ्तार: सरकारी नौकरी लगवाने के नाम लोगों से ऐंठता था पैसे… अब पुलिस ने किया गिरफ्तार… ऐसे हुआ मामले का खुलासा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक को सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने के मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को बैकुंठपुर से गिरफ्तार कर लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमेष बरैया से मिली जानकारी के अनुसार, पिपरिया, मनेंद्रगढ़ निवासी चंद्रशेखर ठाकुर उम्र 26 वर्ष, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। उसने बताया कि पीएमजीएसवाई कार्यालय बैकुंठपुर में काम करने वाले चपरासी मोइज अहमद, पिता हाकिम अली, उम्र 30 वर्ष जो बैकुंठपुर में ही रहता है से उसके भाई के जरिए मुलाकात हुई थी। उसने उसे कार्यालय बैकुंठपुर कलेक्ट्रेट में चपरासी के पद पर नौकरी दिलाने के लिए दो लाख रुपए मांगे। चंद्रशेखर ने विश्वास कर उसे पैसे दे दिए। पैसे मिलने के बाद उसने अब तक नौकरी नहीं दिलवाई और पैसे वापस मांगने पर मना कर रहा है।

चंद्रशेखर की शिकायत पर सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ में धारा 420 लगाकर अपराध दर्ज कर लिया गया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस की टीम ने फरार होने की कोशिश में लगे आरोपी मोइज अहमद को घेराबंदी कर बैकुंठपुर से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह पीएमजीएसवाई कार्यालय बैकुंठपुर में चपरासी के पद पर पदस्थ है। उसने कई लोगों को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनके साथ धोखाधड़ी की है। आरोपी के पास से कुछ रायपुर मंत्रालय और जिला कलेक्ट्रेट बैकुंठपुर के नियुक्ति संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं। आरोपी का अपराध सहीं पाए जाने पर उसे न्यायिक रिमांड के लिए भेज दिया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...