छत्तीसगढ़ के जंगल में झूलती हुई मिली इंजीनियरिंग छात्रा की डेड बॉडी: 9 को हॉस्टल से निकली थी युवती… तब से थी लापता… गायब होने वाले दिन की सुबह पापा से फ़ोन पर हुई थी नार्मल बात; जाँच में जुटी पुलिस

– सरकारी हॉस्टल में रहती थी छात्रा
– युवती दो दिनों से थी लापता
– जंगल में पेड़ पर झूलती हुई मिली लाश

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही छात्रा ने ख़ुदकुशी कर लिया है। कोनी स्थित सेंट्रल यूनिवर्सिटी के जंगल में सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज की छात्रा की पेड़ पर लटकती हुई डेड बॉडी मिली है। बताया जा रहा है कि, मृतिका कोरबा जिले के रहने वाली थी और कॉलेज परिसर में ही स्थित सरकारी हॉस्टल में रहती थी। युवती दो दिनों से गायब थी। मिली के अनुसार मृतिका 9 फरवरी की सुबह हॉस्टल से निकली थी फिर वो वापस लौटकर नहीं आई। अटेंडेंस हुआ तो गायब थी।

बिलासपुर पुलिस ने शुरुआती जांच के आधार पर फांसी लगाने से मौत होने का संदेह जताया है। मामले का फोरेसिंक एक्सपर्ट जांच कर रहें है। शव को पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। कोरबा जिले के ग्राम बलगी निवासी स्वाति साहू पिता रामपाल साहू (19) कोनी स्थित सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज (JEC) में माइनिंग इंजीनियरिंग की छात्रा थी।

DB डिजिटल की एक रिपोर्ट के अनुसार, हॉस्टल प्रबंधन ने एक घंटे बाद उसके परिजनों को फोन से सूचना दी तो पिता, जीजा व बहन कोनी पहुंचे। उन्होंने फोन लगाया। घंटे बजी पर रिसीव नहीं हुआ। उसकी इधर उधर खोजबीन की गई। नहीं मिली तो उन्होंने कोनी थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। पतासाजी जारी थी। इस बीच शनिवार को किसी ने कंट्रोल रूम में फोन कर सेंट्रल यूनिवर्सिटी के पीछे जंगल में युवती की लाश पेड़ पर लटकने की सूचना दी। कोनी पुलिस मौके पर पहुंची और स्वाति के घरवालों को बुलाकर उसकी पहचान कराई। स्वाति का शव पेड़ पर लटक रहा था। नीचे उसका बैग पड़ा था। इसमें उसका मोबाइल मिला।

स्वाति ने 9 फरवरी की सुबह अपने पिता से 11 बजे फोन पर बात की तब वह नॉर्मल थी। पिता के अनुसार वह हमेशा की तरह सामान्य बातचीत कर रही थी। इधर स्वाति के रूम मेट के अनुसार दो दिन बाद सेकेंड सेमेस्टर का एक्जाम था। इसकी वजह से वह तनाव में थी। परिजनों ने उसकी मौत को संदिग्ध बताया है। उसी दिन दोपहर करीब 2 बजे वह अपने रूममेट को फोन की थी। यह उसका आखिरी कॉल था।

गायब होने की सूचना पर पुलिस स्वाति को ढूंढ रही थी। उसके मोबाइल का सीडीआर निकालने के बाद भी लोकेशन ट्रेस नहीं हुआ। एफएसएल की टीम जांच कर रही है। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चलेगा। ट्रेनी डीएसपी नूपुर उपाध्याय की माने तो शुरुआती जांच में यह केस हैंगिंग का लग रहा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...