दुर्ग वासी सावधान: शादी फंक्शन में चोर गिरोह एक्टिव… शादी के सीजन में पैसे और जेवरात के बैग संभाल कर रखे; इस रिसोर्ट से लाखों के जेवरात समेत कैश पार… आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

– शादी विवाह कार्यक्रम में रहे सतर्क, चोर गिरोह जिले में हुआ एक्टिवसोन
– चांदी के जेवरात, मोबाइल, नगदी सहित लाखों के सामान की हुई चोरी
– दुर्ग में शादी समारोह से कैश और जेवरात से भरा बैग पार

भिलाई। दुर्ग में शादी समारोह में लाखों रूपए की चोरी का मामला प्रकाश में आया है। दरहसल केलाबाडी दुर्ग निवासी अनीता तिवारी ने पुलिस के पास रिपोर्ट दर्ज कराया कि, 10 फरवरी को उसकी बेटी अंकिता तिवारी की पीपरछेडी शिवनाथ नदी के पास रायल ग्रीन रिसार्ट मे शादी कार्यक्रम था। जिसमे इंदौर से बारात आई थी। 10 फरवरी की रात मे विवाह का रिसेप्शन कार्यक्रम चल रहा था। रिसोर्ट में बाराती एवं घरेलु और आमंत्रित मेहमान की भीड़ थी।

इसी दौरान रुपये और जेवरात से भरा बैग को किसी अज्ञात चोर ने पार कर लिया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने धारा 379 के तहत मामला दर्ज किया है।पुलगांव पुलिस ने बताया कि, प्रार्थी अपने ने अपने पास एक रेड कलर की बेग रखी थी, जिसमे मेहमानो के द्वारा उनकी बेटी की विवाह के उपलक्ष मे उपहार के स्वरूप दिये गये सोने की अंगुठी करीबन 08 नग, चांदी की पायल 12 नग, सोने की बाली 05 जोड़ी, लिफाफा मे प्राप्त नगद करीबन 5000 रूपये, घर की आलमारी की चाबी, एमआई कंपनी की 02 नग पुरानी मोबाईल और 500-500 रूपये के नगदी रकम करीबन 40,000 रूपये बैग में रखा थी।

इस बैग को दुल्हा- दुल्हन के स्टेज में रात्रि करीब 10:00 बजे से 11:00 बजे के बीच निचे रखकर मेहमान छोड़ने प्राथि स्टेज से निचे आई। कुछ देर बाद स्टेज के पास गई तो स्टेज के पास रखी लाल रंग के बैग और उसमे रखे सामान वहां से गायब हो चूका था। शिकायत के बाद पुलिस मामले की जाँच में लग गई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने की भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना,...

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास में सृजन, शिल्प और निर्माण के देवता भगवान...

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...