CG – नक्सलियों ने की एक और हत्या: नक्सलियों ने पर्चा लिखकर पूर्व सरपंच को उतार दिया मौत के घाट… इधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा – बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं की हो रही हत्या, प्रदेश के सभी जिलों में मशाल जुलूस निकालेंगे

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने फिर एक हत्या की है। इस बार उन्होंने पूर्व सरपंच की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी है। पूर्व सरपंच रामदेर आलामी को नक्सलियों ने मौत के घाट उतारने के साथ-साथ एक पर्चा भी छोड़ा है। जिसमें पूर्व सरपंच पर मुखबिर बनकर काम करने का आरोप लगाया गया है। पर्चे में यह बातें भी लिखी गई है कि कई दफा आलामी को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं माना जिसकी वजह से नक्सलियों ने जन अदालत लगाकर सरपंच को मौत को घाट उतार दिया।

दंतेवाड़ा जिले के हितामेटा गांव का पूर्व सरपंच आलामी था। नारायणपुर जिले के हिकुल गांव के जंगलों में शव पडा है । मुखबिरी के शक में नक्सलियो ने हत्या की है ।

छत्तीसगढ़ के बस्तर में भाजपा कार्यकर्ताओं की हो रही हत्या को लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा है। प्रेस कॉन्फ्रेंस में अरुण साव ने कहा- छत्तीसगढ़ में एक बार फिर कांग्रेस हिंसा की राजनीति करने पर उतारू है। छग को रक्तरंजित करने का षड्यंत्र कर रही है।

अरूण साव ने कहा- पिछले एक माह में हमारे चार कार्यकर्ताओं की हत्या हो गई। हमारे कार्यकर्ता की हत्या को पुलिस प्रेस कांफ्रेंस कर एक्सीडेंट बता रही है, जो कि किसी भी गांव वाले के गले नहीं उतर रहा। नारायणपुर में हमारे कार्यकर्ता की ak47 से घर में घुसकर हत्या हुई। मेरा आरोप है कि यह टारगेट किलिंग है। कांग्रेस का षड्यंत्र है।

भाजपा की सक्रियता से कांग्रेस अब छग को रक्तरंजित करने पर तुली हुई है। बस्तर में जो अमन चैन स्थापित हुआ था । बीते चार वर्षों में राजनीति का अपराधीकरण हुआ है। हमारे पदाधिकारियों की सुरक्षा कम की गई है। कांग्रेस के मनसूबे हम कामयाब नहीं होने देंगे। आज प्रदेश के सभी जिलों में हम मशाल जुलूस निकालेंगे। हमारे चार साथियों की शहादत को हम कभी नहीं भुलायेंगे। हम षडयंत्रकारियों का पूरी ताकत से मुकाबला करेंगे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फेसबुक पर प्यार का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म,...

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में सोशल मीडिया के जरिए हुई दोस्ती एक युवती के लिए दर्दनाक साबित हुई। उत्तर प्रदेश के एक युवक ने...

पारिवारिक विवाद में डबल मर्डर : देवर ने की...

बेमेतरा। जिले के दाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया। आरोप है कि एक देवर ने...

पूर्व सीएम भूपेश बघेल के चुनाव पर हाईकोर्ट में...

बिलासपुर। हाईकोर्ट ने भूपेश बघेल की चुनाव याचिका को निरस्त करने की मांग को खारिज कर दिया है। प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल...

CG News : विवाद के बाद पति-पत्नी ने लगाई...

गरियाबंद। जिले के जुगाड़ थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पायलीखण्ड गांव के जंगल में बुधवार को पति-पत्नी के शव पेड़ से...