भिलाई में श्रीराम जन्मोत्सव समिति की बैठक संपन्न: श्रीराम नवमी महापर्व की तैयारियों पर हुई चर्चा… समिति के संरक्षक व पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय और युवा विंग के अध्यक्ष मनीष पाण्डेय हुए शामिल; निःशुल्क सदस्यता अभियान…

भिलाई। भिलाई में श्रीराम जन्मोत्सव समिति की आवश्यक बैठक आज सेक्टर-9 में संपन्न हुई। जिसमें आगामी श्रीराम नवमी महापर्व की तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में उपस्थित समिति के संरक्षक, प्रदेश के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय ने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों और सदस्यों से इस महापर्व को हर्षोल्लास से मनाने आह्वान किया। बैठक में विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई, जिसमें इस्पात नगरी के प्रत्येक घर से “एक मुट्ठी धान, प्रभु श्रीराम के नाम” दान लेने पर चर्चा की गई। इस दौरान इस कार्यक्रम की रूपरेखा आदि पर चर्चा हुई।

बैठक में उपस्थित समिति के संरक्षक पाण्डेय ने श्रीराम नवमी हमारे लिए महापर्व है, हम सभी इस दिन हमारे अराध्य प्रभु श्रीराम के जन्मोत्सव को भव्य रूप से मनाते हैं। इस भव्य आयोजन के 38वें वर्ष इस बार हम सभी को जन-जन को इस महापर्व में सम्मिलित करना है। पाण्डेय ने कहा कि समिति का प्रत्येक सदस्य आज से ही इस महापर्व को सफल बनाने जुट जायें, प्रखण्ड से लेकर खण्ड तक एवं उपखण्ड स्तर तक लोगों को संगठन से जोड़ें।

समिति के युवा शाखा अध्यक्ष मनीष पाण्डेय ने उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए कहा कि “एक मुट्ठी धान, प्रभु श्रीराम के नाम” अभियान की शुरूआत मार्च माह के प्रारंभ से की जायेगी। इसके लिए आगामी दिनों में प्रखण्ड एवं खण्ड स्तर पर बैठकों का आयोजन कर इसे सफल बनाने एवं जन-जन तक पहुंचने की योजना पर सदस्यों से चर्चा की जायेगी।

निःशुल्क सदस्यता अभियान
पाण्डेय ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीराम नवमी के अवसर पर इस वर्ष समिति द्वारा 51 हजार सदस्यों को समिति से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। इसी क्रम में समिति द्वारा निःशुल्क सदस्यता अभियान चलाया जायेगा, साथ ही प्रत्येक सदस्य को भगवा ध्वज के साथ सम्मानित भी किया जायेगा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

तारा कोल ब्लॉक पर सियासत तेज, भूपेश बघेल ने...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में तारा कोल ब्लॉक की नीलामी और स्वीकृति को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुख्यमंत्री...

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...