दुर्ग में भीषण सड़क हादसा: देर रत साइकिल सवार दंपति लौट रहे थे घर… तेज रफ्तार हाइवा ने लिया चपेट में… पति-पत्नी की हो गई मौत, मौके से ड्राइवर फरार

Horrific road accident in Durg

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में तेज रफ़्तार का कहर फिर से देखने को मिला है। यहां एक तेज रफ्तार हाइवा ने एक दंपति को अपने चपेट में ले लिया है। इस हादसे में दोनों की मौत हो गई है। दोनों पति-पत्नी साइकिल पे सवार थे। दुर्घटना के बाद पुलिस ने हाइवा को जब्त कर लिया है। वहीं पंचनामा कार्रवाई कर पीएम के बाद शव परिजनों के हवाले किया गया।

उतई पुलिस ने बताया की पतोरा गांव निवासी संतोष ठाकुर (40 साल) अपनी पत्नी यमुना ठाकुर (35 साल) के साथ साइकिल से शनिवार रात 10-11 बजे के करीब सैलूद से उतई की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान दुर्ग के जैन ट्रांस्पोर्ट का हाइवा सीजी 07 सीए 8467 का चालक सेलूद से दुर्ग की तरफ जा रहा था। हाइवा काफी तेज रफ्तार में था। रात में ड्राइवर ने ध्यान नहीं दिया और पतोरा बस्ती में स्कूल के सामने साइकिल सवार दंपति को अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना के बाद हाइवा चालक मौके से फरार हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने पुलिस को दुर्घटना की सूचना। पुलिस ने देखा कि महिला यमुना ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उसके पति संतोष ठाकुर को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। वहां उचार के दौरान देर रात उसने दम तोड़ लिया। उतई पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...