BJP जिलाध्यक्ष बिचपुरिया की माथुर और जामवाल से शिकायत: विधायक भसीन को लेकर जिलाध्यक्ष ने दिया था बयान, उससे परिवार को हुई पीड़ा

भिलाई। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया की छत्तीसगढ़ प्रभारी ओम माथुर और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल से शिकायत हुई है। शिकायत करने वाला भाजपा का एक कार्यकर्ता है। जिन्होंने अपने शिकायत में कहा है कि वैशालीनगर विधायक विद्यारतन भसीन को लेकर जो बयान मीडिया में जिलाध्यक्ष बिचपुरिया ने दिया है, वह आहत करने वाला है। उनके स्वास्थ्य के बारे में जिलाध्यक्ष की ओर से गलत तरीके से बयानबाजी की गई है। यह ठीक नहीं है। इससे परिजनों को आहत हुआ है। शिकायकर्ता ने यह भी लिखा है कि, परिजनों से बगैर कुछ पूछे ही मीडिया में बयान नहीं देना चाहिए।


आपको बता दें कि पिछले सप्ताहभर से विधायक विद्यारतन भसीन अस्पताल में एडमिट हैं। जहां उनका लगातार बेहतर उपचार हो रहा है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगाई गई है। जो लगातार बेहतर उपचार कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि अगले कुछ दिनों में विधायक भसीन पूरी तरह स्वस्थ होकर जनता के बीच होंगे।

आखिर क्या कहा था बिचपुरिया ने, यह भी जानिए

  • विधायक विद्यारतन भसीन की तबीयत खराब हो गई थी। तब एक न्यूज पोर्टल को जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया ने बयान दिया था। बयान में कहा था- रायपुर के निजी अस्पताल में उन्हें देखने गए। उनके अनुसार भी विधायक भसीन समर्थकों को भी नहीं पहचान पा रहे हैं।

  • (जैसा कि शिकायकर्ता ने लिखा है)

बिचपुरिया के खिलाफ हुई शिकायत में क्या-कुछ है…

  • बड़ी जल्दी क्या है जिलाध्यक्ष जी। ये तो बता दीजिए। आपको भी डायरेक्ट लोकसभा में नियुक्त करवा देता है। भाजपा के इतना समर्पित परिवार के बारे में ऐसा सोचना बड़ी दुर्भाग्य की बात है। आप को खुद सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। भाजपा को हटा देना चाहिए।
  • अजय जामवाल को भेजे शिकायत पत्र में कहा है कि, सर आपकी पार्टी के जिलाध्यक्ष अपने ही पार्टी के विधायक के बारे में ऐसा स्टेटमेंट देते हैं जो विधायक खुद और उसका पूरा परिवार, भाजपा और आरएसएस के घराने से जुड़ा है। मैं खुद ये विधानसभा से जुड़ा हूं। आप से निवेदन है कि प्लीज ऐसे जिलाध्यक्ष को हटा दीजिए। बिना परिवार के अनुमति किसी के बारे में पब्लिकली ऐसा स्टेटमेंट नहीं देना चाहिए।

बिचपुरिया ने भिलाई TIMES से कहा…मुझे जो जानकारी भोजू और अन्य लोगों ने दी थी, वही बताया था। विधायक जी के बारे में मैंने कोई गलत बयान नहीं दिया है। अब कुछ लोगों का काम तो सिर्फ कहना है। पांच दिन पहले मैं खुद देखने गया था। भसीन जी पहले से स्वस्थ हैं।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हत्या, अपहरण और हथियार रखने के मामले में NIA...

भानुप्रतापपुर: वर्ष 2019 में कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम जुगड़ा जंगल में हुई श्यामनाथ आंचला की हत्या के मामले में विशेष सत्र न्यायाधीश (NIA)...

Durg News: ढाबा बंद कराने की धमकी देकर घर...

दुर्ग। जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में ढाबा बंद कराने की बात को लेकर घर में घुसकर तोड़फोड़, गाली-गलौज और जान से मारने की...

रिसाली में तालाबों की नहीं हो रही सफाई, पार्षद...

रिसाली, दुर्ग। नगर पालिक निगम रिसाली वार्ड क्रमांक 13 के पार्षद विधि यादव ने मरोदा स्थित कल्याण सागर तालाब और पशु स्नान तालाब की...

विदेश में MBA और नौकरी का झांसा देकर 19...

दुर्ग। भिलाई-दुर्ग में विदेश में पढ़ाई और नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। स्मृतिनगर क्षेत्र में संचालित टॉप कैरियर...