छत्तीसगढ़ फिल्म एसोसिएशन ने रंग झांझर अवार्ड फंक्शन का किया आयोजन: मोहिनी गाने के सिंगर तुषांत कुमार और मोनिका वर्मा बने इस साल के बेस्ट छत्तीसगढ़ी प्लेबैक सिंगर

छत्तीसगढ़ में प्रतिभाओं की कमी नहीं है। यू बॉलीवुड म्युजिक पर तो हर कोई झुमता है, लेकिन अब छॉलीवुड को भी लोग काफी ज्यादा पसंद करने लगे हैं। छत्तीसगढ़ी गाना मोहिनी ने इस बार धमाल मचा दिया है। इसके गाने के सिंगर तुषांत कुमार और मोनिका वर्मा को छत्तीसगढ़ के बेस्ट प्लेबैक सिंगर के अवार्ड से नवाजा गया है।

12 फरवरी को राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ फिल्म एसोसिएशन के द्वारा रंग झांझर अवार्ड फंक्शन का आयोजन हुआ। जिसमे छत्तीसगढ़ केदिग्गज कलाकारों ने शिरकत की। छत्तीसगढ़ी फिल्मो और एलबम्स को अलग-अलग केटेगरी में अवार्ड दिया गया। सिंगर तुषांत कुमार को बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर ऑफ द ईयर का अवार्ड एल्बम की केटेगरी में दिया गया। सिंगर मोनिका वर्मा को बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर ऑफ द ईयर का अवार्ड एल्बम की केटेगरी में दिया गया।

इस कार्यक्रम का आयोजन छत्तीसगढ़ फिल्म एसोसिएशन के द्वारा किया गया जिसके अध्यक्ष योगेश अग्रवाल हैं। इस कार्यक्रम में पद्मविभूषण तीजन बाई, मोहन सुन्दरानी, कुलदीप जुनेजा और विकास उपाध्याय और बृजमोहन अग्रवाल चीफ गेस्ट थे। इससे पहले सिंगर तुषांत कुमार और मोनिका के नाम बहुत से रिकॉर्ड है। इन दोनों की जोड़ी ने मोहनी गाने से पूरी दुनिया में छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया है। आजतक का सबसे देखे जाने वाला छत्तीसगढ़ी गाना इन्ही के नाम है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...

CG में आकाशीय बिजली का कहर: महिला और 4...

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के ग्राम जवाली में गुरुवार दोपहर तेज बारिश के दौरान गाज (आकाशीय बिजली) गिरने से एक दर्दनाक हादसा हो...

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में 19 सितंबर से बदलेगा...

रायपुर: छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ दिनों की शांति के बाद एक बार फिर मानसून सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर द्वारा...

पाटन चुनाव मामला : भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के पाटन विधानसभा चुनाव से जुड़े मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की ओर से दायर आवेदन को हाईकोर्ट ने खारिज कर...