CG – शिक्षक पर गिरी गाज: कब्जा कर घर बनवाने वाले शिक्षक हुआ निलंबित, आदेश हुआ जारी

जांजगीर-चांपा। संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर द्वारा जारी आदेशानुसार जिले के नवागढ़ विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकलतरी में पदस्थ शिक्षक (एल बी) धनीराम बंजारे को छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियत्रंण, तथा अपील) 1966 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी जाजगीर के माध्यम से धनीराम बंजारे शिक्षक एल.बी. शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकलतरी के विरूद्ध सावित्री बाई बेवा भागवत उर्फ राम रतन सूर्यवंशी जांजगीर निवासी द्वारा उनकी भूमि पर बलपूर्वक जबरन मकान बनाने, नीव खोदकर भारी नुकसान पहुचाने का प्रयास, मना करने पर गाली-गलौच करने अभद्र व्यवहार करने व जान से मारने की धमकी दिये जाने की शिकायत कार्यालय को प्राप्त हुई। तत्संबंध में धनीराम बंजारे को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किया गया। संबंधित द्वारा प्रस्तुत स्पष्टीकरण संतोषजनक, समाधानकारक नहीं पाया गया।

धनीराम बंजारे का उक्त कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-3 के विपरीत गंभीर कदाचार की श्रेणी में आता है। जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर से प्राप्त निलंबन प्रस्ताव के आधार पर धनीराम बंजारे को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा इनका मुख्यालय विकास खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय नवागढ़ जिला जांजगीर-चांपा नियत किया गया है। निलंबन अवधि में धनीराम बजारे, शिक्षक एल.बी. शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अकलतरी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...