रायपुर में होने वाले कांग्रेस अधिवेशन के लिए अरुण सिंह सिसोदिया को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, बनाए गए समन्वयक…

भिलाई। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के 85 में अधिवेशन हेतु अरुण सिंह सिसोदिया और महेंद्र छाबड़ा को बनाया गया समन्वयक। विदित हो कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी का 85 वां अधिवेशन नया रायपुर छत्तीसगढ़ में 24 ,25 व 26 फरवरी को आहूत है। इस अधिवेशन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए केसी वेणुगोपाल प्रभारी महासचिव संगठन आईसीसी द्वारा पत्र जारी कर सभी प्रदेश अध्यक्षों व आयोजन समिति को प्रेषित किया। यह अधिवेशन मलिकार्जुन खरगे के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद बड़ा अधिवेशन के रूप में आयोजित है।

इस अधिवेशन में पूरे देश भर के पीसीसी डेलीगेट ,एआईसीसी मेंबर्स ,सांसद, विधायक, मंत्री गण प्रदेश अध्यक्ष गण, व सीएलपी लीडर शामिल होंगे। इस अधिवेशन में सीडब्ल्यूसी के भी सदस्य चुने जाने का प्रस्ताव है जैसा कि मलिकार्जुन खरगे के चुनाव में अरुण सिंह सिसोदिया को महत्वपूर्ण जवाबदारी मिली थी जिसमें पोलिंग एजेंट के साथ-साथ उनके पक्ष में चुनाव प्रचार व मत करने की अपील का भी दायित्व था। मलिकार्जुन खरगे ऐतिहासिक मतों से राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे। इस अधिवेशन में महवपूर्ण दायित्व दिए जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, सोनिया गांधी, केसी वेणुगोपाल, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ताम्रध्वज साहू व समस्त वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रायपुर में पत्नी से अवैध संबंध के शक में...

रायपुर: राजधानी रायपुर के राखी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनोद से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पत्नी से अफेयर के शक में एक...

नाबालिग से दुष्कर्म, शादी का झांसा देकर भगाने का...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में नाबालिग बच्ची को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले जाने और उसके साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने के...

CG में तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर पलटी, युवक...

बालोद। जिले में शनिवार को एक तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो...

अवैध संबंध के शक में मर्डर : किराएदार ने...

रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे राखी थाना क्षेत्र के ग्राम गनौद में अवैध संबंध के शक को लेकर हुए विवाद ने खूनी रूप ले...