कल भिलाई में चक्काजाम: नक्सलियों द्वारा की जा रही भाजपा नेताओं की हत्या के विरोध में बीजेपी करेगी चक्काजाम, पूर्व मंत्री पाण्डेय बोले – राज्य सरकार की शह पर नक्सली घर में घुसकर कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या

भिलाई नगर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में विगत 15 दिनों में भाजपा के तीन कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर आज पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने फेसबुक लाइव के माध्यम से राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या का विरो करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद से लगातार आपराधिक एवं नक्सली घटनाएँ प्रदेश में बढ़ती जा रहीं हैं। विगत पन्द्रह दिनों में तीन भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या से पूरा प्रदेश सकते में हैं। छत्तीसगढ़ सरकार के संरक्षण में नक्सली बेख़ौफ़ होकर भाजपा कार्यकर्ताओं के घर में घुसकर उनपर गोलियां बरसाकर उनकी निर्मम हत्या कर रहें हैं और राज्य सरकार इस पर मौन है।

पाण्डेय ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की नृशंस हत्या के विरोध में 17 फ़रवरी को दोपहर 1 बजे खुर्सीपार गेट में विशाल चक्काजाम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विगत 4 वर्षों में कांग्रेस के किसी या अन्य पार्टी के किसी कार्यकर्ता व पदाधिकारी को टारगेट नहीं किया जा रहा है, लेकिन भाजपा कार्यकर्ताओं की नृशंस हत्या की जा रही है। राज्य सरकार की असफलताओं के खिलाफ नारायणपुर व बस्तर सहित प्रदेश में जनता के बीच पहुंचकर भाजपा के नेता एवं कार्यकर्ता राज्य सरकार कि विफलता उजागर कर रहें हैं। इससे बौखलाकर छत्तीसगढ़ सरकार के संरक्षण में भाजपा कार्यकर्ताओं को चिन्हांकित कर उनकी हत्या कर दी जा रही है, जिसके विरोध में चक्काजाम किया जा रहा है। जब बस्तर संभाग के आईजी कार्यालय का घेराव एवं प्रदेशभर में चक्काजाम किया जा रहा है तब मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एनआईए की जांच की बात कह रहें हैं, जिस संस्था पर वे खुद अविश्वास व्यक्त करते हैं।

उन्होंने आगे कहा कि सरकार द्वारा भाजपा के कार्यकर्ताओं पर निशाना साधा जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे अपराध दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने का कार्य किया जा रहा है। वहीं कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जब अपराधिक मामले में संलिप्त हो रहें हैं तो उन्हें बचाया जा रहा है। पुलिस प्रशासन द्वारा भी राज्य सरकार के दबाव में कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने भी दिया समर्थन
श्रीराम जन्मोत्सव समिति ने प्रदेश भाजपा द्वारा 17 फरवरी को आयोजित होने वाले चक्काजाम आंदोलन को अपना समर्थन दिया है। समिति के सदस्यों ने कहा कि प्रदेश में नक्सलियों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिसका शिकार केवल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ही हो रहे हैं। प्रदेश सरकार के संरक्षण में नक्सलियों के हौसले इतने बुलंद हो गये हैं कि वे भाजपा कार्यकर्ताओं के घर में घुसकर उनकी हत्या कर रहे हैं। यह कृत्य बेहद निंदनीय है औऱ समिति इसका पुरजोर विरोध करती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

दुर्ग संभाग में सनसनीखेज मामला: पति-पत्नी के बीच हुआ...

बालोद, दुर्ग। दुर्ग संभाग में सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद जिले में पति-पत्नी का विवाद इतना बढ़ गया की पत्नी ने गुस्से में...

छत्तीसगढ़ व्यापमं: विभिन्न प्रवेश और पात्रता परिक्षाओं की तिथियों...

रायपुर। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मण्डल (व्यापमं) द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए विभिन्न प्रवेश एवं पात्रता परिक्षाओं की परीक्षा तिथियों में संशोधन किया गया...

दुर्ग का मामला: अंधविश्वास में युवक ने काट ली...

दुर्ग। दुर्ग जिले में अंधविश्वास में एक युवक ने अपनी जीभ काट ली। जी हां आपने सही सूना, जिले के अंजोरा चौकी क्षेत्र में...

छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बैज ने जारी किया बयान…...

रायपुर। छत्तीसगढ़ PCC अध्यक्ष दीपक बैज ने लोकसभा चुनाव के मतदान के बाद प्रक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि- तीन चरणों के मतदान के...

ट्रेंडिंग