CG – पुलिस की गाड़ी ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर: हादसे में एक की मौत, एक घायल… परिजनों ने घेरा थाना

Police vehicle collided with a bike

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक सड़क हादसा का मामला सामने आया है। जिले के ग्राम कोसमनारा के पास एक तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरे युवक का इलाज चल रहा है। मामला कोतरा रोड थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृत युवक का नाम आदर्श चौहान है। वह ग्राम दरोगामुड़ा का निवासी था। दरोगामुड़ा के रहने वाले आदर्श चौहान और एक 19 साल का युवक बाइक से रायगढ़ शहर की ओर से आ रहे थे। ग्राम कोसमनारा पेट्रोल पंप के पास उनकी बाइक को पुलिसकर्मी सुमन चौहान की कार ने जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे के वक्त कार उनका ड्राइवर संजय डनसेना चला रहा था। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घायल युवकों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं दूसरा युवक का इलाज चल रहा है।

सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के बाद आक्रोशित परिजनों और मोहल्लेवासियों ने कोतरा रोड थाने का घेराव करते हुए रोड जाम कर दिया। लोगों ने मृतक परिवार के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की। मामले की सूचना मिलते ही सीएसपी अभिनव उपाध्याय, डीएसपी निकिता मिश्रा, जूटमिल थाना प्रभारी कमल किशोर पटेल कोतरा रोड थाने पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझाने का प्रयास किया।

प्रशासन की ओर से मौके पर उपस्थित शासकीय अधिकारी ने मृतक के परिजनों को 25 हजार रुपए की मुआवजा राशि दी। आरोपी वाहन चालक की गिरफ्तारी के बाद आक्रोशित लोगों ने चक्काजाम खत्म कर दिया। पुलिस ने बताया कि, जिस समय की घटना है। उस समय वाहन में एक व्यक्ति बैठा हुआ था और गाड़ी में पुलिस लिखा हुआ था लेकिन उस वाहन का कोतरा रोड़ थाना से या पुलिस के किसी भी थाने से कोई संबंध नही था। शिकायत मिलने के बाद वाहन चालक संजय डनसेना के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...