दुर्ग की राजनीति में टर्निंग प्वाइंट: पूर्व मंत्री स्व. हेमचंद यादव के पुत्र जीत यादव बने भाजयुमो के दुर्ग जिलाध्यक्ष…सरोज गुट के नितेश साहू को पार्टी ने हटाया… प्रदेश में कई और नई नियुक्तियां भी, प्रदेश से जारी हुई सूची, देखिए लिस्ट

भिलाई। इसे आप दुर्ग शहर की राजनीति में टर्निंग प्वाइंट कह सकते हैं। दिवंगत नेता व पूर्व मंत्री स्व. हेमचंद यादव के पुत्र जीत यादव को जिलाध्यक्ष बनाया गया है। हेमचंद जी के निधन के बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि उनके परिवार से उनकी राजनीत विरासत को कोई आगे लेकर जाए। अब यह तय हो गया है कि जीत यादव हेमचंद यादव की विरासत को आगे बढ़ाएंगे।

  • अभी नितेश साहू जिलाध्यक्ष की जिम्मा संभाल रहे थे। नितेश सरोज खेमे से है।
  • कहीं न कहीं माना जा रहा है कि भिलाई के बाद दुर्ग में भी सरोज समर्थकों का दबदबा था।
  • लगातार शिकायतों का भी दौर चला।
  • यहां तक संगठन के जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने भी जीत के लिए रिकमंड किया था।
  • आखिरकार जिलाध्यक्ष जीत यादव को बना दिया गया।
  • वहीं नितेश साहू को एडजस्ट करते हुए प्रदेश में सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।
  • इसके अलावा भिलाई जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी अमित मिश्रा को दी गई है।
  • हालांकि इस संबंध में पहले ही जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया की ओर से आदेश जारी हो गया था।
  • वहीं प्रदेश बॉडी में सुकमा की रहने वाली दीपिका सोरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है।
  • बिलासपुर की गौरी गुप्ता को प्रदेश मंत्री, धमतरी के कीर्तन मिनपाल को सह-मीडिया प्रभारी, भिलाई के रहने वाले ऋषि भसीन को कार्यालय सह-मंत्री बनाया गया है। वहीं दुर्ग के पूर्व जिलाध्यक्ष नितेश साहू को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

स्वामी आत्मानंद कॉलेज दुर्ग के सहायक प्राध्यापक डॉ. संदीप...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ में विज्ञान के क्षेत्र में उत्कृष्ट खोज करने के लिए दिया जाने वाला छत्तीसगढ़ युवा वैज्ञानिक अवार्ड 2025 स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम...

RTE से एडमिशन में गड़बड़ी, दाखिले से वंचित हुए...

बिलासपुर। शिक्षा के अधिकार के तहत गरीब और जरूरतमंद बच्चों को स्कूलों में दाखिले में हो रही गड़बड़ियों को लेकर हाईकोर्ट में सुनवाई जारी...

CG में पूरे परिवार ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर...

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के मोहतरा (ख) गांव में एक परिवार की दिल दहलाने वाली कहानी सामने आई है। 14 साल से...

उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर, सरकार ने तीन...

रायपुर। तीन महीने का राशन पाने के लिए कतार में लगे लोगों के लिए राहत की खबर है। राज्य सरकार ने 7 जुलाई तक...