CG – शादी के एक महीने के भीतर ही एक्ट्रेस को मिला मैरिज सर्टिफिकेट: अभिनेत्री ने पति संग किया VIDEO पोस्ट… CMO ने ट्वीट कर लिखा – हां, हम दिलों को भी मिलाते हैं… देखिए वीडियो

Within a month of marriage, the actress got the marriage certificate

रायपुर। ‘चक दे’ फेम एक्ट्रेस चित्राशी रावत की शादी बिलासपुर के रहने वाले ध्रुवादित्य के साथ हुई थी। फरवरी में दोनों ने साथ फेरे लिए। शादी के ठीक एक महीने बाद एक्ट्रेस चित्राशी का मैरिज सर्टिफिकेट बन भी गया। इतना ही नहीं मितान ने सर्टिफिकेट उनके घर तक भी पहुंचा दिया।

अब एक्ट्रेस चित्राशी रावत और ध्रुवादित्य ने एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में पोस्ट किया है। जिसमें वो सरकार की मितान योजना को सराहते हुए सरकार का आभार भी जताया है। एक छोटे से वीडियो में चित्राशी कहती है, जितनी तेजी से हमारी शादी हुई थी, उतनी ही तेजी से हमारा मैरिज सर्टिफिकेट भी हम तक पहुंच गया है। CMO छत्तीसगढ़ की तरफ से भी ट्वीट कर इसकी जानकारी दी गई है। सीएमओ ने अपने ट्वीटर पर लिखा है.. हां, हम दिलों को भी मिलाते हैं….आपको बता दें कि पिछले महीने 4 फरवरी को बिलासपुर में एक्ट्रेस की शादी ध्रुव भगवानानी से हुई थी।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

हेमचंद यादव विश्वविद्यालय में रिजल्ट और री-वैल्यूएशन को लेकर...

दुर्ग। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग के तृतीय वर्ष के कई छात्र परीक्षा परिणाम और री-वैल्यूएशन प्रक्रिया को लेकर परेशान हैं। छात्रों का आरोप है...

दुर्ग में नकली गोल्ड फ्लेक सिगरेट बेचने वाले दो...

दुर्ग। ब्रांडेड सिगरेट के नाम पर नकली उत्पाद बेचने वाले दो आरोपियों को सिटी कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के...

बड़ी खबर : CG में ED की दबिश, भंसाली...

राजनांदगांव। शहर में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने गुरुवार को दो अलग-अलग ठिकानों पर दबिश दी है। जानकारी के मुताबिक ED की टीम...

छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय, 4 दिन भारी बारिश...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। राजधानी रायपुर में आज गरज-चमक के साथ बारिश होने के आसार हैं। बारिश...