आज भिलाई में BJP पार्षदों की बैठक: नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष आ रहे भिलाई…प्रचार-प्रसार मंत्री दया बोले-सरकार को घेरने बनेगी रणनीति

  • नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के पदाधिकारी होंगे शामिल
  • प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कहा-प्रदेश सरकार के खिलाफ लोगों में जबरदस्त आक्रोश
  • 4 मार्च को होने वाली बैठक में बनेगी रणनीति

भिलाई। भाजपा 15 मार्च को प्रदेश की भूपेश सरकार के खिलाफ जबरदस्त आंदोलन करने वाली है। विधानसभा का घेराव भाजपा करने वाली है। उसकी तैयारी के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ भी इसकी तैयारी में लगा हुआ है। 4 मार्च को भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की बैठक होगी।

भाजपा नगरीय प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने बताया कि यह बैठक 4 मार्च शनिवार को दोपहर 3 बजे होटल सेंट्रल पार्क में होगी। बैठक को नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा लेंगे। इस बैठक में भिलाई निगम के सभी पार्षद शामिल होंगे। बैठक में कई विषयों पर रणनीति बनाई जाएगी। 15 मार्च को विधानसभा घेराव के संबंध में चर्चा की जाएगी।

उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह और सचेतक पार्षद वीणा चंद्राकर ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा। 4 मार्च को होने वाली बैठक में नगरीय निकाय प्रकोष्ठ प्रदेश सह-संयोजक संजय जे.दानी, दुर्ग संभाग प्रभारी चंद्रकला मांडले, कार्यक्रम की मिनट टू मिनट जानकारी देने के लिए 04/03/2023 शनिवार को 3 बजे होटल सेंट्रल पार्क सुपेला में मौजूद रहेंगे।

इस बैठक में नेता प्रतिपक्ष भोजराज सिन्हा, नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीपक रावना, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य प्रमोद सिंह, प्रशान्त कुमार उपस्थित रहेंगे। नगर पालिक निगम भिलाई के पार्षदगण एवम छाया पार्षदगणों की आवश्यक बैठक आहूत की गई है। उक्त आवश्यक बैठक में आप सभी पार्षदों व छाया पार्षदों की उपस्थिति अनिवार्य है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ओडिसा के संबलपुर में मंत्री बृजमोहन अग्रवाल का रोड...

संबलपुर, ओडिशा। छत्तीसगढ़ के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल सोमवार को ओडिशा में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। संबलपुर में भाजपा ने बाइक रैली निकाली। मां समलेश्वरी...

छत्तीसगढ़ में RTE के तहत छात्रों की चयन प्रक्रिया...

चयनित विद्यार्थियों को एसएमएस से मिलेगी सूचना एक जून से 30 जून तक लेना होगा प्रवेश बची सीटों के लिए 1 से 8 जुलाई तक पुनः...

झारखंड के गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र में चुनावी जनसंपर्क अभियान...

गिरिडीह , झारखंड। छत्तीसगढ़ के कृषि मंत्री राम विचार नेताम झारखंड के गिरिडीह लोकसभा क्षेत्र के प्रवासी प्रभारी बनाए गए हैं। यहाँ वह लगातार...

CG – मामूली सी विवाद में 10 साल के...

मामूली सी विवाद में 10 साल के बच्चे ने मौत को लगा लिया गले डेस्क। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से हैरान करने वाली घटना सामने...

ट्रेंडिंग