BHILAI BREAKING: एक्शन में भिलाई निगम कमिश्नर रोहित व्यास… इन 8 कर्मचारी को किया ससपेंड; काम में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतने के दिए सख्त निर्देश… जानिए कौन से विभाग के कर्मचारियों के पर गिरी गाज

  • भिलाई निगम आयुक्त ने लिया बड़ा एक्शन
  • महत्वपूर्ण मीटिंग में यह कर्मचारी बिना बताए थे गायब
  • सफाई विभाग के 8 कर्मचारी हुए निलंबित

भिलाई। जिले के इस वक्त की बड़ी खबर भिलाई निगम से आ रही है। निगम कमिश्नर रोहित व्यास ने सफाई कार्य में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों को ससपेंड कर दिया है। सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतने के निर्देश निगमायुक्त ने कई दफा अधिकारी/कर्मचारियों को दिए थे। इसके लिए महत्वपूर्ण बैठक भी आयोजित की गई थी, जिसमें यह कर्मचारी बिना बताए बैठक से नदारद रहे। जबकि सफाई जैसे महत्वपूर्ण कार्य के लिए उपस्थित होने इन्हें पूर्व से सूचना दी गई थी।

बावजूद इसके कर्मचारियों ने इसे अनदेखा करते हुए बैठक में अपनी उपस्थिति भी दर्ज कराना उचित नहीं समझा। निगम आयुक्त ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए 8 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। उन्होंने कहा है कि सफाई कार्य शहर की प्राथमिकता क्रम में है। इसके लिए बारंबार सभी को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्देशित किया जाता रहा है। लेकिन फिर भी कुछ सफाई कर्मचारी अपने कर्तव्य के प्रति उदासीन बने हुए थे।

भिलाई निगम क्षेत्र अंतर्गत नागरिकों को आवश्यक स्वच्छता, स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए तथा समुदाय में जन जागरूकता लाने, राष्ट्रीय वेक्टर जनित मच्छरों से होने वाली बीमारियां जैसे डेंगू, मलेरिया एवं जल जनित बीमारी जैसे पीलिया, उल्टी दस्त, डायरिया से बचाव व रोकथाम के लिए भिलाई निगम के द्वारा जिला स्वास्थ्य विभाग के समन्वय से कार्य किया जा रहा है।

इसके लिए महत्वपूर्ण बैठकें भी आयोजित की जा रही है जिसमें प्रशिक्षण तथा निर्देशों के माध्यम से सफाई कार्य सुदृढ़ करने तथा बीमारियों के रोकथाम का प्रयास किया जा रहा है। परंतु बैठक में बिना वजह से अनुपस्थित होना लापरवाही का घोतक है।

इस प्रकार की लापरवाही बरतने वाले सफाई विभाग के 8 कर्मचारी को आयुक्त ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता इन्हें होगी।

देखिए नाम :-

  • प्रेमदास
  • रामकुमार
  • वीरेंद्र मारकंडेय
  • भिलाल सिंह साहू
  • प्यारेलाल
  • धनबहादुर सोनी
  • एस पापैयया
  • हेमकुमार

खबरें और भी हैं...
संबंधित

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू...

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने आज मुख्यमंत्री...

राजनांदगांव में 10 साल पुराने गोलीकांड पर कोर्ट का...

राजनांदगांव। वर्ष 2016 में कोर्ट से पेशी के बाद घर लौट रहे घनश्याम विश्वकर्मा पर गोली चलाने के मामले में करीब 10 साल बाद...

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...