भूपेश सरकार को घेरने BJP का भिलाई में मंथन; भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने पार्षदों की ली बैठक, रणनीति तैयार… 15 को होगा विधानसभा का घेराव; पढ़िए जरूरी बातें

  • 15 को छत्तीसगढ़ विधानसभा का घेराव करेगी भाजपा
  • विधानसभा घेराव की तैयारी के संबंध में BJP पार्षदों के साथ हुई बैठक
  • नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के पदाधिकारी हुए शामिल
  • दया सिंह ने कहा- जनता में जबरदस्त आक्रोश, अब बदलेगी सरकार

भिलाई। सूबे में इस साल विधानसभा चुनाव होने वाले है। चुनावी साल में छत्तीसगढ़ में विपक्ष में बैठी भाजपा एक्टिव हो गई है। इसी कड़ी में शनिवार को भाजपा ने भिलाई में बैठक आयोजित की गई। भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने सभी नेताओं के साथ मीटिंग ली। इस मीटिंग में भूपेश सरकार को घेरने के लिए भाजपा ने रणनीति बनाई है। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा 15 को विधानसभा का घेराव करेगी। बैठक में नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के पदाधिकारी शामिल हुए। प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री व भिलाई नगर निगम के उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने कहा कि, जनता में जबरदस्त आक्रोश है अब सरकार बदलेगी।

भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने कहा कि, सरकार बदलना तय है। लोग त्रस्त है। परेशान है। भ्रष्टाचार बढ़ गया है। लोग सरकार बदलने के लिए मन बना चुके हैं। लोगों को आवास नहीं मिल रहा है। लोगों का हक मारा जा रहा है। अब सरकार बदलने वाली है। सभी तैयार रहें, अभी से भीड़ जाए।

दरअसल भाजपा विधानसभा का घेराव करने वाली है। उसकी तैयारी के लिए लगातार बैठकों का दौर जारी है। भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ भी इसकी तैयारी में लगा हुआ है। 4 मार्च को भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ की बैठक हुई। प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री, उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव के नेतृत्व में प्रदर्शन होगा। भिलाई दुर्ग समेत सभी निकायों के पार्षद इस घेराव में शामिल होंगे। तैयारी चल रही है। रणनीति बनाई गयी है।

भाजपा नगरीय प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रचार-प्रसार मंत्री व उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह ने बताया कि, होटल सेंट्रल पार्क में बैठक हुई। बैठक को नगरीय निकाय प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा ने ली। इस बैठक में प्रकोष्ठ के सहसंयोजक संजय दानी, जिला प्रभारी चुम्मन देशमुख, दुर्ग संभाग प्रभारी चंद्रकांता मांडले, भिलाई भाजपा जिलाध्यक्ष ब्रजेश बिचपुरिया, प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दीपक रवाना, पूर्व मेयर अंबिका यदु ने संबोधन दिया। भिलाई नगर निगम के सभी भाजपा पार्षद इस बैठक में शामिल हुए।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू...

रायपुर। एशियन गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीतने वाली भारतीय महिला कबड्डी टीम की सदस्य और छत्तीसगढ़ की बेटी संजू देवी ने आज मुख्यमंत्री...

राजनांदगांव में 10 साल पुराने गोलीकांड पर कोर्ट का...

राजनांदगांव। वर्ष 2016 में कोर्ट से पेशी के बाद घर लौट रहे घनश्याम विश्वकर्मा पर गोली चलाने के मामले में करीब 10 साल बाद...

कच्चा मकान भरभराकर गिरा, महिला की मौत, पति और...

रायगढ़। जिले के पुसौर थाना क्षेत्र के ग्राम नंदेली के महंत पारा में सोमवार को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कच्चा मकान अचानक...

दुर्ग: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को...

दुर्ग। उतई थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की मासूम से दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले में विशेष पॉक्सो न्यायालय ने बड़ा फैसला सुनाया है।...