बेरोजगार युवाओं के लिए सौगातों वाला रहा भूपेश सरकार का बजट, मुख्यमंत्री ने सभी वर्गों का रखा ध्यान, विकास से बदल रही छत्तीसगढ़ की तस्वीर: जुल्फीकार

भिलाई। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव जुल्फिकार ने बजट पर बयान जारी किया है। जुल्फीकार ने कहा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बजट में छत्तीसगढ़ के युवाओं को खास तोहफा दिया है। यह बजट ऐतिहासिक है। इसे हमेशा याद रखा जाएगा। बेरोजगार युवाओं को बड़ी राहत दी है। उन्हें बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि को 350 रुपए से बढ़ाकर 500 रुपए कर दिया गया। राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ाने की ओर भी काफी ध्यान दे रहे हैं। इसलिए नारायणपुर में मलखंब अकादमी और रायपुर में विश्वस्तरीय बैडमिंटन अकादमी खोली जाएगी। इन सब के अलावा आगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्कूल में मध्यान्ह भोजन बनाने वाले रसोइयों का भी मानदेय बढ़ा दिया गया है। दुर्ग से रायपुर तक लाइट मेट्रो चलाई जाएगी। जुल्फीकार ने कहा कि, युवा वर्ग बजट से गदगद है। छत्तीसगढ़ की जनता अपने मुख्यमंत्री से खुश है। उन्हें पता है कि कका है तो भरोसा है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

भिलाई विधानसभा चुनाव विवाद : देवेंद्र यादव और प्रेम...

बिलासपुर। भिलाई विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के निर्वाचन को चुनौती देने वाली याचिका पर छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी हो...

छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन :...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ गांधीवादी विचारक, संविधान विशेषज्ञ, लेखक और पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी का निधन हो गया है। उन्होंने बीती रात अंतिम सांस...

CG में फर्जी बाबा गिरफ्तार, बीमारी ठीक करने और...

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आस्था और लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर ठगी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खुद को सूफी...

लव ट्रायंगल का खौफनाक अंत : प्रेमिका की हत्या...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में प्रेम प्रसंग से जुड़ा एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। प्रेमिका को दूसरे युवक के साथ देखकर नाराज...