क्या सच में खून की कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने जारी की है कोई हेल्पलाइन नंबर ? जानिए PIB की फैक्ट चेक

मल्टीमीडिया डेस्क। सोशल मीडिया के दौर में कई बार ये तय करना मुश्किल होता है कि कौन सी खबर सही है और क्या गलत है. रोजाना इस समंदर में कई ऐसे दावे तैरते नजर आते हैं, जिनका असलियत से कोई लेना-देना ही नहीं होता. एक ऐसा ही दावा सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें कहा जा रहा है कि अब देश में ब्लड के लिए ज्यादा भागदौड़ नहीं करनी होगी, क्योंकि सरकार ने इसके लिए एक पैन इंडिया हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिया है. जिससे आप जरूरत पड़ने पर ब्लड पा सकते हैं.

क्या है वायरल हो रहा दावा
दरअसल सोशल मीडिया पर कुछ लोग इस तरह के दावे को लगातार शेयर कर रहे हैं, जिसमें कहा जा रहा है कि भारत सरकार ने रक्त की आवश्यकता को पूरा करने के लिए पैन-इंडिया हेल्पलाइन नंबर 104 “ब्लड ऑन कॉल” लॉन्च किया है. जिसके तहत आपको महज चार घंटे में ब्लड मुहैया कराया जाएगा. इस दावे के साथ एक बोतल खून की कीमत भी लिखी है. साथ ही डिलीवरी करने का 100 रुपया अलग से चार्ज बताया गया है. इतना ही नहीं इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की अपील भी की जा रही है.

क्या है दावे का सच?
अब इस दावे की सच्चाई से आपको वाकिफ करवाते हैं. दरअसल ये दावा पूरी तरह से फर्जी है. ब्लड के लिए सरकार की तरफ से ऐसी कोई योजना नहीं लॉन्च की गई है. साथ ही सरकार ने ऐसा कोई नंबर भी जारी नहीं किया है, जिससे ब्लड डिलीवरी होती है. पीआईबी ने भी इसका फैक्ट चेक किया है, जिसमें बताया गया है कि भारत सरकार ने ऐसी कोई सेवा शुरू नहीं की है. हालांकि कुछ राज्यों में इस नंबर का इस्तेमाल अलग-अलग हेल्पलाइन सेवा के लिए किया जाता है. यानी ब्लड बैंक को लेकर किया गया दावा पूरी तरह से गलत है. अगर आपके पास भी इस दावे से जुड़ा कोई पोस्ट आया है तो उसे तुरंत डिलीट कर दें, साथ ही भेजने वाले को भी इस बात की जानकारी दें.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...