CG – नायब तहसीलदार की कार ने गाड़ी को मारी टक्कर, चाचा भतीजे की मौत: कार और बाइक में हो गई आमने-सामने भिड़ंत… मौके पर ही चली गई दो लोगों की जान… बाइक भी जलकर हुई खाक

Naib Tehsildar’s car hit the car, uncle and nephew died

महासमुंद। पठारीमुड़ा से झलप की ओर आ रहे चाचा-भतीजे की बाइक और कार की आमने-सामने की भिडंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चाचा-भतीजे की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में नायब तहसीलदार भी घायल हुए हैं। यह हादसा पटेवा थाना क्षेत्र में हुआ है।

जानकारी के मुताबिक नायब तहसीलदार भवानी शंकर साहू गुरुवार शाम को झलप से बागबाहरा की ओर जा रहे थे। वो अभी झलप-बागबाहरा रोड पर नरतोरा के पास पहुंचे थे। तभी ये दुर्घटना हो गई।

आस-पास के लोगों ने बताया कि भवानी शंकर खुद गाड़ी चला रहे थे। इसी दौरान सामने से एक बाइक आ रही थी और दोनों में टक्कर हो गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि मोटर साइकिल सवार रोड किनारे जा गिरे, उनके शरीर से काफी खून बह गया था। वहीं नायब तहसीलदार भी घायल हुए हैं।

घटना के बाद नायब तहसीलदार को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा पुलिस को भी सूचना दी गई थी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम और प्रशासनिक अफसर मौके पर पहुंचे। जिसके बाद आस-पास के गुस्साए लोगों को शांत कराया गया है।

इस हादसे में जिन 2 लोगों की मौत हुई है। वे पठारीमुडा के रहने वाले थे। चाचा-भतीजा पठारीमुड़ा से झलप की ओर आ रहे थे। दोनों का नाम तोप सिंह दीवान(45) चाचा, सोनू दिवान(20) है। दोनों के शवों को गुरुवार शाम को ही पीएम के लिए भेज दिया गया था। अब शुक्रवार को दोनों शवों को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंपा गया है।

नायब तहसीलदार कि जिस कार से यह हादसा हुआ है। उसमें लर्निंग का L लिखा हुआ है। यह इस बात का संकेत है कि इस कार को जो शख्स चला रहा है, वह गाड़ी अभी सीख रहा है। उसे कार चलाने का अनुभव नहीं है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

राइस मिलों में करोड़ों का धान कम : खाद्य...

बलौदाबाजार। जिले में धान भंडारण और कस्टम मिलिंग की व्यवस्था में गड़बड़ी की आशंका पर खाद्य विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर कुलदीप...

छत्तीसगढ़ी भाषा को मिलेगा बढ़ावा : स्कूलों में 27...

रायपुर। छत्तीसगढ़ी भाषा और स्थानीय बोलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रदेशभर के शासकीय स्कूलों में ‘महतारी भाखा सम्मान सप्ताह’ आयोजित किया जाएगा।...

GPSCC अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी पर हाईकोर्ट सख्त...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) में नियमित अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर हो रही देरी अब हाईकोर्ट के निशाने पर है। बिलासपुर हाईकोर्ट...

रायपुर में स्पोर्ट्स शोरूम में चोरी का खुलासा :...

रायपुर। राजधानी के पंडरी थाना क्षेत्र में स्पोर्ट्स शोरूम में हुई चोरी की वारदात को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है।...