सेक्टर-4 ने जीता मोहल्ला टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का टाइटल; फाइनल में बालाजी नगर को 7 विकेट से हराया

भिलाई। भिलाई में चल रहे मोहल्ला टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो गया है। फाइनल मुकाबला सेक्टर-4 और बालाजी नगर के मध्य खेला गया। जिसमें सेक्टर-4 की टीम ने बालाजी नगर को 7 विकेट से मात दिया और फाइनल का खिताब अपने नाम किया। टॉस बालाजी नगर ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

पहले बल्लेबाजी करते हुए बालाजी नगर में 8 विकेट पर 80 रन बनाए। टीम के कप्तान माधव ने 24 रन बनाए और नवीन ने 13 रनों का योगदान दिया। गेंदबाजी में सेक्टर-4 के विवेक हुए शहजाद ने दो-दो विकेट झटके एवं चरणजीत शिवा और ताम्रध्वज ने एक-एक विकेट लिया। एक खिलाड़ी रन आउट हुआ।

बल्लेबाजी करने उत्तरी सेक्टर-4 की टीम ने 3 विकेट पर 81 रन बनाए। चरणजीत सिंह ने नॉट आउट 28 रन बनाए और शहजाद ने 41 रन बनाए। गेंदबाजी में बालाजी नगर के नवीन ने दो विकेट और हरीश ने एक विकेट लिया। मैच के अंपायर राधेश्याम एवं हरि शंकर यादव थे। स्कोरर थे विनोद देवघरे और कॉमेंटेटर अभय मोहरील थे। इस प्रतियोगिता के बेस्ट बैट्समैन अंबेडकर नगर के कृष्णा बने। बेस्ट बॉलर बालाजी नगर के नवीन बने। प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट सेक्टर 4 के चरणजीत सिंह रहे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फांसी पर लटका मिला पति-पत्नी का शव, एक साल...

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में पति के बाद पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सोमवार सुबह दोनों की फांसी पर लटकी हुई लाश...

भिलाई के सूर्या मॉल में स्पा सेंटर पर पुलिस...

भिलाई। शहर के सूर्या टीआई मॉल स्थित सेंसेशन स्पा सेंटर में पुलिस ने शिकायत के आधार पर रेड कार्रवाई की। पुलिस को स्पा सेंटर...

महिला मित्र से मिलने पहुंचे युवक की पीट-पीटकर हत्या,...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में युवक की मारपीट से हुई मौत के मामले में जूटमिल पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों...

NEET में द फ्लैश एकेडमी के 25 विद्यार्थियों का...

भिलाई। द फ्लैश एकेडमी, भिलाई की ओर से NEET परीक्षा में सफल विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य एवं गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया।...