एकतरफा प्यार में छात्रा के भाई और टीचर को गोली मारी: 37 साल का सिरफिरा आशिक पहुंचा स्कूल… पूछा – मेरी प्रेमिका की बेइज्जती किसने की? और टीचर को मार दी गोली… फिर नाबालिग के भाई को भी किया शूट, 7वीं की छात्रा से 23 साल बड़ा है आरोपी

एकतरफा प्यार में छात्रा के भाई और टीचर को गोली मारी

क्राइम डेस्क। मुरैना में 37 साल के युवक ने 14 साल की छात्रा से एकतरफा प्यार में उसके भाई और स्कूल टीचर को गोली मार दी। दोनों घायल हैं। आरोपी घटना के बाद से फरार है।

शहर के शासकीय मिडिल स्कूल क्रमांक-4 की छुट्‌टी होने के बाद छात्र-छात्राएं स्कूल से बाहर निकल रहे थे। इसी दौरान आरोपी मुकेश रजक वहां पहुंचा। वह हाथ में एक झोला लिए था। उसने छात्रा का नाम लेकर जोर से कहा- मेरी प्रेमिका की बेइज्जती किसने की? इतने में स्कूल के हेडमास्टर और शिक्षक बाहर निकल कर आ गए। उससे पूछा कि क्या हुआ? इतना सुनते ही आरोपी ने झोले में से कट्‌टा निकाला। टीचर हरीचंद्र शर्मा पर गोली चला दी। गोली उनके सीनें में बाईं तरफ लगी। इससे मौके पर भगदड़ मच गई।

इस घटना से पहले युवक स्टेशन रोड थानाक्षेत्र के तुस्सीपुरा में गया और वहां पर खेल रहे छात्रा के भाई को गोली मारी। परिवार के लोग घायल को जिला अस्पताल ले गए। टीचर को भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां से टीचर को ग्वालियर रेफर कर दिया गया।

छात्रा से एकतरफा प्यार करता है आरोपी
छात्रा 7वीं में पढ़ती है। आरोपी उससे एकतरफा प्यार करता है। जब इसका पता छात्रा के घरवालों को चला तो उन्होंने उसे नानी के घर भेज दिया। इससे आरोपी नाराज था। कोतवाली थाने के प्रभारी योगेंद्र सिंह जादौन ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

रील बनाते समय नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, मोबाइल में...

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां सोशल मीडिया के लिए रील बनाते समय 22...

Durg News : नाबालिग ने घर में लगाई फांसी,...

दुर्ग। जिले के पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद इलाके...

24 घंटे में 10 लाख की लूट का खुलासा...

रायपुर। राजधानी रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में 10 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे के...

RES के प्रभारी SDO रिश्वत लेते गिरफ्तार, पूर्व उपसरपंच...

जशपुर। जिले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मनोरा ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) के प्रभारी एसडीओ संजय दिवाकर को 25 हजार...