छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव: विधानसभा परिसर के नजदीक पहुंची भाजपा… कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़े, पुलिस ने मारी पानी की बौछारें, स्मोक बम का भी इस्तेमाल; प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल अरेस्ट

  • PM आवास योजना के मामले में BJP का छत्तीसगढ़ विधानसभा घेराव
  • भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैरिकेड्स तोड़ पहुंचे जीरो पॉइंट पर
  • लाठीचार्ज, टियर गैस एवं पानी की बौछारें करवाना कांग्रेस की कायरता:अरुण साव

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बजट सत्र चल रहा है। विधानसभा परिसर के बाहर भाजपा घेराव कर रही है। भाजपा ने इस आंदोलन का नाम मोर आवास मोर आंदोलन रखा। प्रधानमंत्री आवास के मुद्दे को लेकर भाजपा विधानसभा का घेराव कर भूपेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है। करीब एक लाख लोगों की भीड़ जुटी है। घेराव के पहले भाजपा नेताओं की सभा हुई। सभा के बाद कार्यकर्ता विधानसभा घेरने निकल गए। इसके बाद पुलिस से उनकी झूमाझटकी हुई है। वहीं भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने वाटर केनन चलाई, भीड़ के सामने स्मोक बम फेंके। उधर, पुलिस ने पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को गिरफ्तार कर लिया है।

कार्यकर्ताओं की भीड़ विधानसभा परिसर के नजदीक (जीरो प्वाइंट) तक पहुंच गई है। विधानसभा जाने वाले रास्ते में जगह-जगह पर पुलिस बल तैनात है। कोशिश है कि किसी भी तरह से कार्यकर्ताओं को रोका जाए। मगर कार्यकर्ताओं की भीड़ लगातार आगे बढ़ रही है। घेराव शुरू होने से पहले ही भारतीय जनता युवा मोर्चा ने 2 किलोमीटर पहले सड़क पर लगाई गई बैरिकेडिंग तोड़ दी थी। इसके बाद कार्यकर्ताओं की भीड़ पहुंची।

हितग्राहियों और भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, टियर गैस एवं पानी की बौछारें करवाना कांग्रेस की कायरता :- अरुण साव
मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत हुए विधानसभा घेराव में एक लाख की अपेक्षित भीड़ पर प्रतिक्रिया एवं बयान देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा आज भूपेश सरकार की तमाम बंदिशों के बावजूद आवास से वंचित हितग्राही विधानसभा पहुंच चुके हैं, यह वही विधानसभा है जिसे जनता के लिए मंदिर का दर्जा दिया जाता है लेकिन भूपेश सरकार इसी विधानसभा में बैठकर जनता को शोषित, पीड़ित करने का काम कर रही है इसीलिए आज भूपेश सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश के हितग्राही रायपुर में एकजुट होकर विधानसभा घेरने में सफल रहे।

अरुण साव ने कहा भूपेश सरकार ने जगह-जगह पर रास्तों को रोक रखा था बड़ी-बड़ी बेरिकेटिंग लगाई, पानी की बौछारें की, टियर गैस छोड़ा, लाठीचार्ज किया ,लेकिन यह पीड़ित शोषित लोग, सरकार पर भारी पड़े हैं सरकार के विरोध में अपने हक की लड़ाई लड़ने प्रदर्शन कर रहे हितग्राहियों पर अत्याचार करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इसकी कड़ी निंदा एवं भर्त्सना की है एवं इसे भूपेश सरकार की कायरता बताया है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

महतारी वंदन योजना में 27 हजार अपात्र! हजारों महिलाओं...

रायपुर। रायपुर में महतारी वंदन योजना के हजारों हितग्राहियों को अपात्र बताए जाने के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया है। कांग्रेस का कहना...

जादू टोना के आरोप में 9वीं के छात्र को...

रायपुर। राजधानी रायपुर के सड्डू स्थित प्रयास आवासीय विद्यालय में जादू टोना के आरोप में 9वीं के बच्चे को टीसी देने का मामला सामने...

बीएसपी स्क्रैप चोरी मामले में रायपुर पावर एंड स्टील...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) के स्क्रैप चोरी मामले में पुलिस ने कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए चोरी का स्क्रैप खरीदकर औद्योगिक संस्थान में...

पुराने नोट और सिक्के के बदले करोड़ों का झांसा:...

कबीरधाम: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले एक ऐसे गिरोह का भंडाफोड़ किया है, जिसके कारनामे जानकर कोई भी हैरान रह...