दुर्ग में फाइट द बाइट अनूठा मिशन: मलेरिया को रोकने चल रहा अभियान… अब तक 94 तालाबों को किया गया साफ… भिलाई में 3 और दुर्ग में चार बड़े नाले किये गए साफ, घर-घर पहुंच कर निगम और स्वास्थ्य विभाग टीम कर रही मलेरिया के लार्वा नष्ट

दुर्ग। नगरीय निकायों के जलस्रोतों को लार्वा से मुक्त करने का काम फाइट द बाइट अभियान का एक हिस्सा है जिसमें सार्वजनिक स्थलों के साथ ही जलस्रोतों और घरों तथा बाड़ियों में भी लार्वा नष्ट करने का काम किया जा रहा है।

कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में मच्छरों को स्रोत से समाप्त कर मलेरिया की रोकथाम करने का सबसे बड़ा अभियान दुर्ग जिले में चल रहा है। इस अभियान का नाम रखा गया है फाइट द बाइट। इसके पहले मलेरिया तथा डेंगू जैसी बीमारियों की रोकथाम के लिए घर-घर जाकर स्रोत नष्ट किये जाते थे। इस बार घर-घर जाकर निगम टीम तो ऐसे स्रोत नष्ट ही कर रही हैं। सार्वजनिक स्थलों में इनके उत्पत्ति के बड़े स्रोत को नष्ट करने पर काम हो रहा है। मच्छर के सबसे ज्यादा लार्वा तालाब में पनपते हैं।

94 तालाब अभी तक साफ, 92 तालाबों पर हो रहा काम- मलेरिया के लार्वा तालाबों के किनारे उग आई घास पर पनपते हैं। इसके लिए जनभागीदारी के साथ निगम अमले ने तालाबों के किनारे और तालाबों के पास उग आई घास को साफ करने का काम किया। अब तक पूरे जिले में नगरीय निकायों में 94 तालाबों में सफाई का काम हो चुका है। इसके अलावा 92 तालाबों पर काम हो रहा है। भिलाई निगम में तीन बड़े नाले हैं और दुर्ग निगम में चार बड़े नाले। इनके आसपास भी व्यापक सफाई की गई है ताकि मच्छरों के बड़े स्रोत समाप्त किये जा सकें।

इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा लार्वा भक्षी गम्बूजिया मछलियों के बीज भी तालाबों में छोड़े गये हैं। इस अभियान के चलते तालाब अपने पुराने रूप में संवर भी रहे हैं। उल्लेखनीय यह भी है कि राजीव युवा मितान क्लब के सदस्य भी इसमें काफी जोरशोर से हिस्सा ले रहे हैं और पर्यावरणप्रेमी भी इस मुहिम से जुड़ रहे हैं।

सार्वजनिक स्थलों को किया जा रहा लक्षित, 465 स्थल हो चुके साफ, 38 स्थलों में अभी होगी सफाई- इसके साथ ही नगरीय निकायों में सार्वजनिक स्थलों को भी लक्षित किया जा रहा है। सार्वजनिक स्थलों में ऐसी जगह जहां लार्वा पनप सकते हैं। भिलाई निगम में ऐसे 170, दुर्ग निगम में 91 और भिलाई चरौदा में 54 तथा नगर निगम रिसाली में 14 सार्वजनिक स्थलों में सफाई हो चुकी है। भिलाई, दुर्ग तथा रिसाली निगम में सभी सार्वजनिक स्थलों की सफाई हो चुकी है।

दिन निर्धारित कर पहुंच रहा दल- पूरे अभियान में 14 हजार से अधिक घरों में अब तक स्वास्थ्य विभाग और निगम की टीम पहुंच चुकी है। कूलर आदि के साथ ही ऐसी जगहों पर जहां जलस्रोत होने की संभावना है नष्ट किये जाने की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

फ्रूटी में निकली केंचुएनुमा वस्तु, बच्ची की तबीयत बिगड़ी,...

धमतरी। जिले के मगरलोड क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। ग्राम करेलीबड़ी में एक बच्ची द्वारा खरीदी गई फ्रूटी के पैक में...

आलेख : आधुनिक कल्याणकारी राज्य, सामाजिक कल्याण, इस्लाम और...

नई दिल्ली। सामाजिक सुरक्षा और जन कल्याण एक न्यायपूर्ण और मानवीय समाज के निर्माण के लिए सबसे महत्वपूर्ण सिद्धांतों में से हैं। इन सिद्धांतों...

राशन वितरण में OTP पर लगी रोक, अब केवल...

रायपुर। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत अब प्रदेश की सभी उचित मूल्य दुकानों में ई-पॉस मशीन के माध्यम से केवल बायोमेट्रिक सत्यापन के...

विधवा महिला से बैंक प्रबंधक ने मांगी रिश्वत, पीड़िता...

बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले के ग्राम निपानिया स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की निपानिया शाखा में रिश्वतखोरी का गंभीर मामला सामने आया है। एक...