स्लम बस्तियों में पहुंचे विधायक वोरा: लोगों का सुना दुख-दर्द, समस्याओं से हुए रूबरू… अधिकारियों से बोले-बीमारियों को लेकर प्रशासन रहे अलर्ट… ग्राउंड पर दिखे काम

दुर्ग। निगम क्षेत्र के बघेरा, नयापारा व पुलगांव क्षेत्र के स्लम बस्तियों का निरीक्षण करने पहुंचे वरिष्ठ विधायक अरुण वोरा को वार्ड की जनता ने निगम से संबंधित समस्या जिसमें तालाबों में गंदगी व नालियों से गुजरने वाले पाइप लाइन से होने वाली जल जनित बीमारी डयरिया व मच्छरों के प्रक्रोप से डेंगू-मलेरिया बचाव हेतु कार्य करने की मांग रखी। जिसमें वार्डो में चल रहे धीमी गति व अपूर्ण विकास कार्यो को दिखाया। जिससे आमजन मानस को हो रही परेशानी से अवगत कराया। जिसमें प्रमुख बघेरा की रेलवे क्रासिंग जो मुम्बई हावड़ा रेल मार्ग में होने से कुछ समय पश्चात में ही रेलवे फाटक बंद हो जाने से दुर्ग ग्रामीण शहर के बाहरी वार्डो की जनता को परेशानी उठानी पढ़ रही है।

इसके लिए अण्डरब्रिज व वार्ड के गंदे पानी की निकासी हेतु लोक निर्माण विभाग द्वारा पुलिया एवं नाली का कार्य जल्द प्रारंभ करने कहा। साथ ही नयापारा के भंगरदेव तालाब के पास एक बड़ी आबादी के निस्तारी का पानी की निकासी ना होने से इसमें गुजरने वाली पाइप लाइनो से आसपास के क्षेत्र में संक्रमण रोग फैलने की आशंका बनी हुई है। जिसे तत्काल विधायक वोरा ने मौका स्थल पर ही कलेक्टर को अवगत कराया और जल्द निराकरण के निर्देश दिए व आयुक्त नगर निगम को स्लम बस्तियों में निगम अमला शिविर लगाकर समस्याओं समाधान करें। जिससे बदलते मौसम व पेयजल व गदंगी से उत्पन्न होने वाले रोगों की रोकथाम की जा सकें।

वार्डो में चल रही विकास कार्यो की गुणवत्ता व कार्य पूर्ण की मानिटरिंग की जा सके साथ ही जनता को कांग्रेस सरकार द्वारा मिलने वाली मूलभूत सुविधा करोड़ो की राशि जो प्राप्त हो रही है उसका लाभ आम जनता ले सकें। वार्ड दौरे में पार्षद कुमारी बाई साहू, मनीष साहू, चमेली साहू, राजेश शर्मा, सुरेन्द्र राजपूत, मोती साहू, खोरबाहरा निषाद, उपअभियंता राजेन्द्र ढवाले, स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली, ललित ढीमर आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...