दुर्ग शहर में बढ़ जाएंगे वार्ड: हनोदा, धनोरा समेत इन 5 गांवों को किया जाएगा निगम में शामिल…शहर सरकार का बड़ा फैसला, बजट में लगेगी मुहर

दुर्ग/ 17 मार्च। दुर्ग शहर में वार्डों की संख्या बढ़ जाएगी। अभी 60 वार्ड हैं। ये संख्या 65 से 70 हो सकती है। क्योंकि नगर निगम दुर्ग के शहरी क्षेत्र में कई ग्रामीण इलाके जुड़ने वाले हैं। इसका फैसला मेयर इन काउंसिल में हुआ। नगर पालिक निगम के डाटा सेंटर हॉल में मेयर इन काउंसिल की बैठक महापौर धीरज बाकलीवाल के अध्यक्षता और आयुक्त लोकेश चन्द्राकर की मौजूदगी में विकास कार्यों सहित अन्य विषयों को लेकर आयोजित की गई।

  • बैठक में मौजूद एमआईसी सदस्य अब्दुल गनी, संजय कोहले, दीपक साहू, ऋषभ जैन, जयश्री जोशी,हमीद खोखर,सत्यवती वर्मा,भोला महोविया,शंकर ठाकुर, मनदीप सिंह भाटिया,अनूप चंदनिया, सुश्री जमुना साहू उपायुक्त मोहेंद्र साहू आदि मौजूद थे।
  • बैठक में अहम मुद्दो पर चर्चा की गई
  • बता दे कि वर्ष 2023-24 के आय व्यय अनुमान पत्रक पर विस्तार से चर्चा की गई।
  • इसके अतिरिक्त फिल्टर प्लांट 24,42 एवं 11में पेयजल शुद्धि करण हेतु एलम खरीदी को भी स्वीकृति प्रदान की गई।
  • मिनीमाता चौक से अंडा मार्ग में आ रहे पाइप लाइन को शिप्टिंग पर 76.83 लाख के प्रस्ताव को परिषद में प्रस्तुत किया गया।
  • कसारीडीह तालाब सौंदर्यकरण एवं गोकुलनगर गौठान में आवश्यक सुविधा कार्य एवं निर्माण हेतु निविदा की न्यूनतम दर को स्वीकृति प्रदान की गई।
  • शहर में गन्ना रस विक्रेताओं से पूर्व वर्ष के अनुसार 4840/ तीन माह के लिए दर की स्वीकृति दी गई।
  • निगम क्षेत्र में विकास की संभावना को देखते हुए 10 गांव हनोदा, धनोरा, महमरा,चिखली,जेवरा सिरसा,अंजोरा,पिसेगांव,कोलिहापुरी,मोहलाई,कोटनी के अतिरिक्त कोड़िया, चंदखुरी एवम खपरी गांव को दुर्ग नगर निगम क्षेत्र में शामिल किए जाने के प्रस्ताव को स्वीकृति मिली।
  • इसके अतिरिक्त 15 वे वित्त के अलावा राजेन्द्र पार्क के संचालन व्यवस्था को स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित करने राजस्व आय को बढ़ाने पर गहन चर्चा परिषद में की गई।
  • इसके साथ ही सफाई व्यवस्थाओं के अलावा राजस्व की स्थित के साथ साथ एमआईसी सदस्यों के साथ विभागीय अधिकारियों से चर्चा की गई।
  • बैठक में कार्यपालन अभियंता सुशील बाबर,एसडी शर्मा, आरके पांडेय,जितेंद्र समैया,आरके पालिया,प्रकाशचंद थवानी,संजय ठाकुर,राजकमल बोरकर,जावेद अली,शरद रत्नाकर,थानसिंह यादव आदि मौजूद रहें।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

अमित शाह फेक वीडियो मामले में पुलिस की बड़ी...

अमित शाह के फेक वीडियो मामले में दिल्ली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। पुलिस ने इसी मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए अरुण...

चरणदास महंत के बयान पर डिप्टी CM विजय शर्मा...

रायपुर। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा है कि डॉ. चरणदास महंत ही नहीं समूची कांग्रेस को हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से न केवल संविधान...

कल पूर्व CM भूपेश बघेल का दुर्ग दौरा: भिलाई,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में दो चरणों का मतदान पूरा हो चुका है। वहीं अब तीसरे चरण के चुनाव होने वाला है। शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री...

भिलाई नगर विधानसभा में भाजपा ने निकाली आशीर्वाद यात्रा:...

भिलाई नगर। दुर्ग लोकसभा अंतर्गत भिलाई नगर विधानसभा में आज जन आशीर्वाद यात्रा निकाली गई। पूर्व विस अध्यक्ष प्रेमप्रकाश पाण्डेय एवं भाजपा प्रत्याशी विजय...

ट्रेंडिंग