विधायक देवेंद्र का एक और वादा पूरा: खुर्सीपार की बस्तियों में नहीं भरेगा पानी…87 लाख रुपए की लागत से नालों का किया जाएगा निर्माण और चैनलाइजेशन

भिलाई। नगर निगम भिलाई क्षेत्र के कई वार्ड ऐसे है, जहां बारिश के दिनों में पानी भर जाता है। निकासी बेहतर तरीके से नहीं होने की वजह से नालों का पानी ओवर फ्लो होकर वार्डों के गलियों में लोगों के घरों में भर जाता है।ऐसा ही खुर्सीपार का वार्ड 51 शहीद वीर नारायण सिंह वार्ड की बस्तियां है। जहां पानी भर जाता है।
लेकिन आने वाले बारिश के सीजन में ऐसी नौबत अब नहीं आएगी। क्योंकि भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है और अब जल्द ही शहर के ऐसे प्रमुख नालों का निर्माण कार्य किया जाएगा। साथ ही चैनलाइजिंग की जाएगी। इससे बारिश के सीजन में पानी का बहाव बना रहेगा। बेहतर तरीके से निकास होगी जिससे वार्डों में पानी नहीं भरेगा।
नालों का निर्माण और चैनलाइजिंग के भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने पहल की है। 87 लाख की लागत से नालों का निर्माण किया जाएगा। भिलाई नगर विधायक श्री यादव समय-समय पर लोगों से मिलते है। उनके वार्ड में जाकर लोगों से मिलकर उनका कुशल क्षेम जानते है। वार्ड में हो रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करते हैं और निरीक्षण के साथ ही वार्ड की समस्याओं की भी जानकारी लेते है, ताकि उनका समाधान किया जा सके। इसी कड़ी में विधायक श्री यादव कुछ समय पहले वार्ड 51 पहुंचे थे। जहां लोगों ने बताया कि नालों से सही तरीके से सफाई नहीं होने की वजह से बारिश के पानी की निकासी ठीक से नहीं हो पाता।

जब विधायक बने तब से लगातार नालों का करा रहे चैनालाइजेशन
बस्तियों में नहीं भर रहा पानी

जोन 4 अंतर्गत खुर्सीपार में 1.5 करोड़ की लागत से कई वार्ड के नालों का चैनालाइजेशन कार्य पूर्ण हो चुका है बापूनगर, सोनिया गांधी नगर, लक्ष्मीनारायण वार्ड दुर्ग मंदिर क्षेत्र में पानी भर जाता था। जनता की समस्याओं का समाधान करने के लिए योजना बनाई गई और नालों का निर्माण और चैनलाइजिंग कराने की प्रस्ताव पास कर कार्य कराया गया है।

जनता की सेवा मेरा धर्म
जनता की सेवा करना ही मेरा धर्म है। जनता की सेवा करने के लिए ही मैं राजनीति में आया हूं। खुर्सीपार के नागरिकों ने मुझेे जो प्यार और आशीर्वाद दिया है, यही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। हम लगातार शहर और शहर के नागरिकों के हित और विकास के लिए काम कर रहे हैं और लगातार आगे भी विकास कार्य करते रहेंगे।
देवेंद्र यादव, विधायक भिलाई।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में लव ट्रायंगल के चलते 16 वर्षीय किशोर...

CG रायगढ़: रायगढ़ के रामभांठा क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर की निर्मम हत्या के मामले में कोतवाली पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते...

छत्तीसगढ़ GST भर्ती घोटाला: 42 निरीक्षकों की नियुक्ति रद्द,...

रायपुर: छत्तीसगढ़ स्टेट जीएसटी (वाणिज्यिक कर) विभाग में वर्ष 2021 और 2022 की सीमित विभागीय भर्ती परीक्षा के जरिए हुआ बड़ा पदोन्नति घोटाला बेनकाब...

झीरम घाटी नरसंहार में 13 साल बाद ऐतिहासिक न्याय:...

Jhiram Ghati Case: छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित झीरम घाटी हमले के मामले में करीब 13 साल बाद न्यायिक प्रक्रिया में बड़ा फैसला सामने आया है।...

छत्तीसगढ़ में 42 वाणिज्यिक कर निरीक्षकों की पदोन्नति निरस्त,...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के राज्य कर विभाग ने वाणिज्यिक कर निरीक्षक के पद पर पदोन्नत किए गए 42 कर्मचारियों की पदोन्नति निरस्त कर उन्हें उनके...