CG में तेज रफ्तार का कहर: तेज रफ्तार कार ने मासूम को रौंदा… मौके पर ही बच्चे ने तोड़ा दम… हादसे के बाद कार चालक हुआ फरार, पुलिस ने पकड़ा

तेज रफ्तार कार ने मासूम को रौंदा… मौके पर ही बच्चे ने तोड़ा दम

बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बड़ी खबर आ रही है। जिले में एक तेज रफ्तार कार ने मासूम की जान ले ली है। कार चालक ने लापरवाही पूर्वक कार चलाते हुए मासूम को रौंद दिया और उसके बाद फरार हो गया। इस हादसे में मासूम बच्चे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। हालांकि पुलिस ने मौके से फरार कार चालक को पकड़ लिया है। इस घटना के बाद से कार चालक के खिलाफ स्थानीय लोगों में जमकर आक्रोश है। वहीं पूरे गाँव में मातम छा गया।

जानकारी के मुताबिक ये दर्दनाक हादसा बलरामपुर के त्रिकुंडा थाना इलाके के नवाडीह मुख्य मार्ग का बताया जा रहा है।वहीं हादसे के बाद कार चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया था। जिसे बलंगी पुलिस घेराबंदी कर धरदबोचा। वहीं मासूम के मौत के बाद परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल हैं,और पूरे गाँव में गमगीन माहौल है।इधर मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...