SEX रैकेट का भंडाफोड़: निकले थे कॉलेज के लिए पर पहुंच गए होटल में… पुलिस ने मारी रेड तो संदिग्ध अवस्था में मिले छात्र-छात्राएं… दो नाबालिग लड़कियां सहित 16 छात्रों को पकड़ा

निकले थे कॉलेज के लिए पर पहुंच गए होटल में… पुलिस ने मारी रेड तो संदिग्ध अवस्था में मिले छात्र-छात्राएं

क्राइम डेस्क। राजस्थान के बूंदी में अवैध रूप से होटलों में सेक्स रैकेट का धंधा खूब फल-फूल रहा है. इस पूरे मामले में सदर थाना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में पुलिस ने वेलकम रामगंज बालाजी होटल में रेड करके 16 लड़के-लड़कियों को पकड़ा है. सभी कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र हैं. सभी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया है. गिरफ्तार छात्रों में से दो युवतियां नाबालिग बताई जा रही हैं.

इसके साथ ही पुलिस ने होटल के तीन कर्मचारियों को भी गिरफ्तार किया है. थाना अधिकारी अरविंद भारद्वाज ने बताया कि ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी. रामगंज बालाजी धार्मिक स्थल है. फिर भी यहां होटल व्यवसायी अपनी आय को बढ़ाने के लिए ऐसे गंदे काम करवा रहे हैं. जिससे छात्र-छात्राओं का भविष्य भी अंधकार में है.

गिरफ्तार छात्रों में दो नाबालिग लड़कियां
उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ लड़कियां और लड़के होटल में गए हैं. इस पर होटल पर रेड की गई. तो संदिग्ध अवस्था में 8 युवक और 8 युवतियां मिलीं जिनमें 2 नाबालिग भी शामिल हैं. सभी को गिरफ्तार कर थाने लाया गया. फिलहाल मामले में कार्रवाई जारी है. साथ ही आगे भी रेड करके इस प्रकार की गतिविधियों पर कड़ी निगाह रखी जाएगी.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG में BA छात्रा ने की खुदकुशी: बाथरूम में...

CG छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर (गांधीनगर थाना क्षेत्र) के पटपरिया में बीए फर्स्ट ईयर की 19 वर्षीय छात्रा अंतरा शाह ने अपने जीजा के घर के...

दुर्ग: तांदुला नहर में बहा कबड्डी खिलाड़ी, SDRF ने...

दुर्ग। पाटन ब्लॉक के सेलूद भाठापारा में शनिवार सुबह तांदुला नहर में एक 15 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी के बह जाने से हड़कंप मच गया।...

दुर्ग में भाजपा नेता पर जानलेवा हमला, होटल में...

दुर्ग। जिले के रिसाली निगम क्षेत्र में शनिवार सुबह चाकूबाजी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जोरातराई के वार्ड नंबर 37 में एक युवक...

रायपुर के बालाजी मेडिकल कॉलेज में MBBS छात्र की...

रायपुर के पंडरी थाना क्षेत्र स्थित बालाजी मेडिकल कॉलेज हॉस्टल में MBBS थर्ड ईयर के छात्र विनायक सैनी (21) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत...