रेप पीड़ितों पर दिए बयान पर सांसद राहुल गांधी के घर पहुंची पुलिस: कांग्रेस नेता अय्यूब खान बोले – मोदी सरकार के निर्देश पर पुलिस को राहुल के घर भेजना घोर निंदनीय और शर्मनाक

दुर्ग। रेप पीड़ितों पर दिए बयान पर राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस की नोटिस पर मेल के जरिए 10 पॉइंट में 4 पेज का जवाब दिया है। राहुल ने कहा कि क्या यह मेरी ओर से अडाणी पर दिए गए बयान की वजह से हो रहा है। मैंने बयान 45 दिन पहले दिया था, जिस पर अब अचानक नोटिस देने की क्या जरूरत पड़ गई? देश में अभी भी महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न हो रहा है।

दिल्ली पुलिस के आला अधिकारी कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के घर पहुंचे थे। कश्मीर में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान राहुल के बयान पर पुलिस ने उनसे पूछताछ की। करीब दो घंटे के इंतजार के बाद पुलिस की राहुल गांधी से मुलाकात हो पाई। स्पेशल सीपी सागर प्रीत हुड्डा ने बताया कि दिल्ली पुलिस की मीटिंग राहुल गांधी के साथ हो गई है। हमने जो जानकारी उनसे मांगी है, वे वह हमारे साथ साझा करेंगे। उन्हें फिर से एक नोटिस दिया गया है, नोटिस उनके कार्यालय ने रिसीव किया है।

इस मामले को लेकर भारत जोड़ों यात्रा के सह यात्री रहे अय्यूब खान का ने कहा की सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा के दौरान लाखों लाखो लोगों ने राहुल गांधी से मुलाकात कर भारत जोड़ों यात्रा की प्रशंसा करते थें या देश हो रही आम जनमानस की समस्या बताते थे या अपनी निजी परेशानियों हो या समस्या हो ये बताया करते थे।

यात्रा में लाखो महिलाएं भी राहुल गांधी के साथ चलती, मिलती और अपनी बाते करती थी। जिसमे कोई पीड़ित महीला अपनी पहचान ना बता कर उस पर हुई प्रताड़ना बताई होंगी। राहुल गांधी तत्काल उस महिला के समस्या पर कार्यवाही विषय पर बात की पर उस महिला ने मना कर दिया था।
इस बात को राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा के दौरान किसी सभा या प्रेस वार्ता में जिक्र कर दी तो ऐसे में भारत जोड़ों यात्रा से बौखलाए भारतीय जनता पार्टी के नेता हमेशा की तरह फिर एक बार राहुल गांधी को घेरने , साजिश रचने में लग गए।

मोदी सरकार के निर्देश पर पुलिस द्वारा राहुल गांधी को नोटिस भेजना और जवाब तलब करना राहुल गांधी घर पहुंच जाना ये अलोकतांत्रिक कार्य करना शर्मनाक और निंदनीय है।

मोदी सरकार को ये भी समझना चाहिये ये वही राहुल गांधी है जिनके परिवार ने देश की आज़ादी के लिये लडाई लड़ी है। प्रधानमंत्री पद मे भी रहें देश की सेवा करते हुये दादी और पिता भी शहीद हो गये है। राहुल गांधी इन्ही परिवार के सदस्य है वर्तमान में सांसद देश के प्रमुख विपक्ष के नेता है। अपने कर्त्तव्य देशहित और देश वासियों के लिए करते रहते है।

देश की समस्या को भारत जोड़ों हो, संसद हो, धरना प्रदर्शन हो, आम सभा हो या प्रेस वार्ता इन सभी बातों बेबाकी से निडरता से उठाते है। देश हित की जनता के लिये लड़ते रहते है।

अय्यूब खान ने बताया की यही बाते मोदी सरकार को नापसंद है। कोई भी उनकी सरकार की बुराई करे इसलिये अपने पॉवर का बेवजह इस्तेमाल कर समय-समय पर राहुल गांधी को डराने की कोशिश और किसी भी झूठे मनगढ़त मामले फसाने प्रयास में लगे रहते है।
दिल्ली पुलिस जितने तत्परता इस विषय पर दिखाई उतनी तत्परता दिल्ली में बढ़ते बलात्कार की घटना पर काबू कर पाती या रोक पाती। पर इन्हे राजनीतिक इशारे में ज्यादा काम करने में रुचि लगे रहती है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

कांकेर: 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और...

कांकेर। कांकेर के अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायालय ने नक्सल संगठन में DKSZC रैंक के 25 लाख के इनामी खूंखार नक्सली प्रभाकर और उसकी...

नगरीय निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, 4 नगर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। चुनावी रणनीति को धार देने और...

सरगुजा एकलव्य विद्यालय विवाद: छात्राओं के पैदल कलेक्टोरेट निकलने...

रायपुर। सरगुजा जिले के शिवपुर एकलव्य आवासीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा मूलभूत समस्याओं को लेकर पैदल कलेक्टोरेट जाने की घटना पर मुख्यमंत्री विष्णु देव...

59 की उम्र में स्काईडाइविंग और मैराथन में जलवा:...

भिलाई/रायपुर। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में भिलाई (सेक्टर-1) की 59 वर्षीय वरिष्ठ एथलीट प्रभा ठाकुर हुसैन...