भिलाई में क्यों लगी “सेल्फी विथ भ्रष्टाचार की इमारत” की स्टैन्डी…? कई लोगों ने सेल्फी भी लिया; जानिए

भिलाई। भिलाइ में 18 मार्च को हल्की बारिश और हवा से भिलाई नगर निगम के वार्ड 65 स्थित सेक्टर-7 मार्केट ग्राउंड में निर्माणधीन इंडोर बैडमिंटन कोर्ट की दीवार ढह गई थी। भ्रष्टाचार के कारण निर्माणधीन कोर्ट का ये हाल हुआ ये साफ था। इस मामले में भाजपा ने निगम और शहर की कांग्रेस सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। इसी कड़ी में मंगलवार को भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रशम दत्ता के नेतृत्व में “सेल्फी विथ भ्रष्टाचारी इमारत” लिखा हुआ स्टैन्डी बनाया गया।

भाजयुमो प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रशम दत्ता ने कहा कि, इंजीनियर और ठेकेदार के खिलाफ अगर कार्रवाई नहीं होती है तो हम उग्र आंदोलन करेंगे। हम भिलाई के जनता के साथ है। उनके सुरक्षा के लिए हम हमेसा खड़े है। आज इस सेल्फी स्टैंड में 100 से अधिक लोगों ने सेल्फी ली है। गोल्डी सोनी ने कहा कि सेक्टर 7 भिलाई का इमारत भिलाई में हास्य का विषय हो गया है। जिसमें साफ-साफ भ्रष्टाचार दिख रहा है। भाजपा पश्चिम मंडल अध्यक्ष तिलक राज यादव ने कहा, पूरे शहर में कांग्रेस का भ्रस्ताचार्य चरम सीमा पर है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

BJP युवा मोर्चा अध्यक्ष हेमचंद यादव ने निकाली बाइक...

दुर्ग। चुनाव प्रचार के अंतिम दिन दुर्ग विधानसभा क्षेत्र में युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जीत हेमचंद यादव के नेतृत्व में विशाल बाइक रैली निकाल...

मतदाता जागरूकता के लिए अनोखी पहल: परिवार संग जाए...

रायपुर। ज़िला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के निर्देशानुसार मतदाता जागरूकता के लिए परिवार संग एक साथ वोट देने जाएं, मिलकर ग्रुप...

दुर्ग लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी के लिए पूर्व CM...

दुर्ग। दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत बेरला नगर पंचायत में आयोजित जनसभा में छत्तीसगढ़ राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शिरकत की। उनके...

बिलासपुर में कांग्रेस नेता पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर के रतनपुर में एक कांग्रेस नेता पर 80 साल की बुजुर्ग महिला से 24 लाख रुपए की फ्रॉड करने...

ट्रेंडिंग