हिंदू नववर्ष पर हिंदू युवा मंच की ग्रैंड बाइक रैली: ढोल नगाड़े और डीजे की थाप पर किया नगर भ्रमण…मां चंडी मंदिर में की महाआरती

भिलाई। हिन्दू युवा मंच की महिला इकाई आदिशक्ति द्वारा प्रति वर्ष की भाँति इस वर्ष भी हिन्दू नव वर्ष पर सन्गठन प्रमुख गोविन्द राज नायडू के निर्देश, अध्यक्ष श्रीकुमार नायर के नेतृत्व व सन्गठन महामंत्री राजेश शर्मा की अनुमति से भव्य मोटरसाइकिल रैली आयोजित की गई..!उक्त रैली शहीद चौक दुर्ग में योजना समिति सदस्य अरुण सिंह द्वारा आदिशक्ति कार्यकर्ताओं की आरती कर रैली प्रारम्भ हुई ढोल, नगाड़ो, डीजे की थाप पर नगर भ्रमण करते हुए माँ चंडी मन्दिर में माताजी की महाआरती के बाद सम्पन्न हुई !

गोविंदराज नायडू ने रैली का उद्देश्य महिला सशक्तिकरण है, सशक्तिकरण अर्थात महिला की शक्ति से होता है आज के समय में देश यही चाहता है के उसके देश की महिला स्वयं अपनी रक्षा कर सके..! प्राचीन भारत मे नारियो का बहुत सम्मान किया जाता था और वैदिक युग में नारियों की पूजा की जाती थी प्राचीन भारत में नारी की शिक्षा का बहुत ही प्रचार था इसका अनुमान हम इस बात से लगा सकते हैं कि वेद की रचनाओं का बढिय़ा ज्ञान नारियों को ही था..!

महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए उन्हें सामाजिक और पारिवारिक सीमाओं को छोड़ उन्हें अपने मन, विचार, अधिकार, निर्णय आदि के सभी पहलुओं में स्वतंत्र बनाने की आवश्यकता है! इसी तारतम्य में एक छोटी सी पहल है सन्गठन की जो कि एक वाहन रैली के रूप में आयोजित की गई है! इस अवसर पर आदिशक्ति ,पायल सोनी, भाविका देवांगन, रश्मि यादव, योगिता दीदी, अनन्या गुप्ता आदि सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे। वही दूसरी ओर हिन्दू युवा मंच की खैरागढ़,बोरी,भिलाई इकाई द्वारा भी बाइक रैली वा सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ वा महाआरती का आयोजन किया गया और युवाओं द्वारा यह संकल्प लिया गया की हम धर्म रक्षा वा अधर्म के विनाश हेतु सदैव तत्पर रहेंगे इकाई द्वारा भी उक्त जानकारी रोशन सिंह राजपूत ने दी है

खबरें और भी हैं...
संबंधित

नक्सलियों का डंप बरामद, जवानों ने नष्ट किए टिफिन...

गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। मैनपुर थाना क्षेत्र के जंगलों में...

दुर्ग में फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 18.63 लाख...

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में फॉरेक्स ट्रेडिंग इंस्टीट्यूट खोलने और निवेश पर अच्छा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी का...

भिलाई इस्पात संयंत्र को बेचने की खबरें भ्रामक :...

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) को बेचने की योजना से जुड़ी खबरों को संयंत्र प्रबंधन ने असत्य और भ्रामक बताया है। इस्पात मंत्रालय ने...

नीदरलैंड से दूल्हा पहुंचा छत्तीसगढ़, भुईगांव की क्रिस्टीना से...

जांजगीर-चांपा। शादियों में बैंड-बाजा, बारात और भव्य सजावट की परंपरा के बीच जांजगीर-चांपा जिले में एक अनोखा विवाह चर्चा का विषय बना हुआ है।...