खुर्सीपार मंडल में उप नेता प्रतिपक्ष दया सिंह का दबदबा; मेन‌ मंडल के बाद महिला मोर्चा में भी‌ दया समर्थकों को मिला प्रतिनिधित्व, मंजू‌ मिश्रा होंगी BJP महिला मोर्चा में महामंत्री

भिलाई। भिलाई में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा खुर्सीपार मंडल की कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया है। मंडल अध्यक्ष लक्ष्मी बघेल ने यह कार्यकारिणी भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष स्वीटी कौशिक भाजपा मंडल अध्यक्ष एस एन सिंह समेत वरिष्ठ नेताओं की सहमति से जारी की है। महामंत्री का जिम्मा मंजू मिश्रा और उर्मिला शर्मा को दी गई है।

मंजू मिश्रा, हेमलता बिसाई, प्रभा कुशवाहा लगातार महिलाओं को संगठित करने के लिए काम करती हैं। उप नेता प्रतिपक्ष व प्रदेश भाजपा नगरीय निकाय प्रकोष्ठ प्रदेश प्रवक्ता दया सिंह के समर्थकों में से हैं। बोल बम सेवा एवं कल्याण समिति और भाजपा संगठन से जुड़े कार्यों में मंजू सक्रिय भूमिका निभाती हैं। अब संगठन ने उन्हें मंडल महामंत्री का जिम्मा दिया है।

उनकी इस नियुक्ति पर मंडल में महिलाओं में जबरदस्त हर्ष का माहौल है। मंजू मिश्रा ने जिला भाजपा अध्यक्ष बिर्जेश बिचपुरिया, महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वीटी कौशिक, एस एन सिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष, लक्ष्मी बघेल मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा का आभार व्यक्त किया है l जय भाजपा, तय भाजपा l

खबरें और भी हैं...
संबंधित

धर्मांतरण विवाद के बीच प्रार्थना सभा के लिए...

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में ईसाई धर्म की प्रार्थना सभा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रशासन को आवेदन...

CMHO निलंबित, महिला स्वास्थ्य अधिकारियों से अभद्रता पर सरकार...

रायपुर। बेमेतरा जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. अमृतलाल रोहलेडर को राज्य शासन ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।...

छत्तीसगढ़ कांस्टेबल भर्ती मामले में राज्य सरकार को सुप्रीम...

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांस्टेबल भर्ती मामले में अभ्यर्थियों के पक्ष में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार की विशेष अनुमति...

PM आवास योजना पर विजय शर्मा और भूपेश बघेल...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में PM आवास योजना को लेकर सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच चल रही बयानबाजी अब आमने-सामने की बहस तक पहुंच गई...