IIT Bhilai के डायरेक्टर और फैकेल्टी के साथ मेयर नीरज की मीटिंग; सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट… वेस्ट वाटर सहित कई अहम कार्यों पर आईआईटी करेगा काम; महापौर पाल का सम्मान भी किया गया

भिलाई। आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर राजीव प्रकाश के साथ भिलाई निगम के महापौर नीरज पाल की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में आईआईटी के फैकेल्टी भी मौजूद रहे वही मेयर का सम्मान भी किया गया। इस बैठक में वेस्ट वाटर मैनेजमेंट, वाटर सप्लाई, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, प्रदूषण एवं सोलर प्लांट आदि को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। भिलाई आईआईटी के स्टूडेंट्स इस पर काम करेंगे।

इसको लेकर बैठक में सहमति जतायी गई है। इसके लिए आधुनिक तकनीक लिडार पद्धति से सर्वे की बात बन रही है। लिडार एक बेहतर सर्वे की पद्धति है, ड्रोन के माध्यम से इस पर काम होता है, एक ही झलक में यह पता चल जाता है कि जिस एरिया में सर्वे किया गया है उस पर किस प्लानिंग से काम करना है। लिडार सर्वे के लिए निगम से अनुमति चाही गई है, भिलाई निगम ने भी इस ओर कदम बढ़ाया है।

अब आईआईटी के माध्यम से वेस्ट वाटर, प्रदूषण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन तथा सोलर प्लांट इत्यादि पर कार्य होगा, इसमें भिलाई आईआईटी के स्टूडेंट का सहयोग मिलेगा। आईआईटी के साथ भिलाई मेयर की यह पहली बैठक थी जो कि सार्थक रही। मेयर ने भिलाई की भलाई के लिए विभिन्न मुद्दों को लेकर लंबी चर्चा की। चर्चा पर बनी सहमति का सुखद परिणाम भी शीघ्र ही भिलाई वासियों को देखने को मिलेगा तथा स्वच्छ और सुंदर शहर की परिकल्पना पर कार्य होगा।

गौरतलब है कि महापौर नीरज पाल लगातार शहर के विकास के लिए आगे बढ़कर कार्य कर रहे हैं, शहर की भलाई के लिए हर किसी से समन्वय स्थापित कर कार्यों को पटरी पर ला रहे हैं। इसी तारतम्य में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान और निगम के मध्य अच्छी पहल हुई है।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG Breaking : मंत्री गुरु खुशवंत के बड़े भाई...

रायपुर। सतनामी समाज के प्रमुख धर्मगुरु गुरु बालदास के बड़े पुत्र एवं मंत्री खुशवंत साहब के बड़े भाई ढाल दास ने कांग्रेस पार्टी का...

हनुमान अंश छत्तीसगढ़ में टैक्स फ्री, सीएम साय ने...

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गुरुवार को राजधानी रायपुर स्थित जोरा मॉल के सिनेमाघर में सपरिवार फिल्म ‘हनुमान अंश’ देखी। इस अवसर पर...

ओवर रेट शराब बेचने और बड़ी मात्रा में खाली...

रायपुर। प्रदेश में शराब की निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री और अवैध शराब निर्माण के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई की...

महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा : ट्रक-बोलेरो में भिड़ंत,...

रायपुर। महाराष्ट्र के भंडारा जिले में शुक्रवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। सभी छत्तीसगढ़...