CG – एएसआई हत्यकांड का खुलासा: ASI नरेंद्र सिंह परिहार की हत्या की गुत्थी सुलझी… पुरानी रंजिश के चलते आरोपी ने किया था कत्ल… कुल्हाड़ी से किया था कई वार, ऐसे आया पुलिस के गिरफ्त में आरोपी

योगेश साहू (भिलाई/ कोरबा)। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में कुछ दिन पहले 9 मार्च को कोरले के बांगो पुलिस थाना के ASI नरेंद्र सिंह परिहार की हत्या की गयी। जिसकी गुत्थी सुलझ गयी है। इस मामले में कोनकोना गांव के करण गिरी को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जांच में पुलिस की कई टीमें लगी हुई थीं। टेक्निकल टीम को मिले इनपुट के आधार पर आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी ने एएसआई की हत्या करने की बात स्वीकार कर ली है।

मिली जानकारी के मुताबिक 9 मार्च की रात बांगो थाना परिसर में पुलिस बैरक में हत्या हुई थी। सुबह से दोपहर तक इस परिसर में पुलिसकर्मियों ने होली मनाई थी और उसके बाद रात्रि में ड्यूटी की। देर रात को यहां एएसआई नरेंद्र सिंह परिहार की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी गई थी। अगली सुबह थाना प्रभारी और अन्य पुलिसकर्मियों को इस बारे में जानकारी हुई, जिसके बाद कई स्तर पर जांच शुरू की गई।

पुलिस की कई टीमें जांच में जुटी हुई थी। इस सिलसिले में पास के गांव कोनकोना में रहने वाले करण गिरी को गिरफ्तार किया गया है। शराब जब्ती के मामले में 15 दिन जेल जाने और होली के दिन देर रात तक डीजे बजाने पर की गई कार्रवाई के कारण वह एएसआई से रंजिश रखता था। इसलिए उसने ASI की हत्या की और इसके बाद बाइक से फरार हो गया। नजदीक से बहने वाली नहर में उसने हाथ-पैर धोए और हत्या में इस्तेमाल कुल्हाड़ी को फेंक दिया। ये सभी सबूत बरामद कर लिए गए हैं।

पुलिस ने बताया कि ब्लाइंड मर्डर के मामले में कई चुनौतियां होती हैं। इस मामले में आरोपी करण गिरी बार-बार बयान बदल रहा था। फिर भी सबूतों के आधार पर हमने उससे कड़ाई से पूछताछ की, जिसके कारण आखिरकार वो टूट गया और अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि इस मामले में पुलिस को बड़ी मशक्कत करनी पड़ी, तब जाकर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा। उसके खिलाफ धारा 302, 201 के तहत कार्रवाई की गई है.

खबरें और भी हैं...
संबंधित

CG: कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में फूड पॉइजनिंग की...

CG कवर्धा, 20 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पंडरिया विकासखंड स्थित कस्तूरबा गांधी कन्या...

छत्तीसगढ़ शाला प्रवेशोत्सव 2026: दुर्ग में खुलेगा NEET-JEE हॉस्टल...

रायपुर/दुर्ग: "शिक्षा का उद्देश्य केवल परीक्षा में अच्छे अंक लाना नहीं, बल्कि बच्चों में नैतिक मूल्यों, वैज्ञानिक सोच और राष्ट्रभावना का विकास करना है।"...

CG में सनसनीखेज वारदात: पर्यावरण पार्क के पास बेसुध...

CG बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) का बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है। बालोद-दल्लीराजहरा मुख्य...

डॉ. अजय कौशिक बने बिलासपुर के नए DEO, स्कूल...

बिलासपुर, 20 जुलाई 2026। बिलासपुर जिले के स्कूल शिक्षा विभाग से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जिले में नए...