CG में बड़ा हादसा: तालाब में नहाने जा रहीं 6 बच्चियों को बेकाबू डंपर ने कुचला… 2 की मौके पर मौत, 2 की हालत नाजुक… गुस्से में ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

Uncontrollable dumper crushed 6 girls going to bathe in the pond

सारंगढ़-बिलाईगढ़। छत्तीसगढ़ के सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में बड़ा हादसा हो गया है। सुबह तेज रफ्तार डंपर ने सड़क किनारे जा रही 6 बच्चियों को चपेट में ले लिया है। हादसे में 2 बच्चियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं 2 अन्य लड़कियों की हालात समान्य है। वहीं इस दर्दनाक सड़क दुर्घटना के बाद नाराज ग्रामीणों ने चक्काजाम कर दिया। पुलिस की समझाईश के बाद भी घंटो देर तक नेशनल हाईवे की बाधित रहा। दूसरी तरफ इस हादसे के तुरंत बाद आरोपी डंपर का चालक मौके से फरार हो गया, पुलिस जिसकी सरगर्मी से तलाश कर रही हैं।

जानकारी के मुताबिक, सारंगढ़ के ग्राम बटाऊपाली गांव में 6 बच्चियां अपने परिवार के साथ पारिवारिक कार्यक्रम में आई हुई थीं। रविवार सुबह सभी पास के तालाब में नहाने के लिए निकली थीं। वे नेशनल हाईवे रोड के किनारे पैदल तालाब के लिए जा रही थीं, तभी दानसरा से सालर के बीच बटाऊपाली में बेकाबू डंपर ने सभी बच्चियों को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसे की जानकारी मिलते ही गांव में चीख-पुकार मच गई। घायल सभी बच्चियों को सारंगढ़ स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां 2 लड़कियों को मृत घोषित कर दिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल 2 बच्चियों को प्राथमिक इलाज के बाद रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है। बाकी की 2 बच्चियों की हालत खतरे से बाहर है। मृत बच्चियों के नाम कविता सिदार (10 वर्ष) और अंजू सिदार (16 वर्ष) हैं।

घायल नाबालिग लड़कियों का नाम राखी सिदार (17 वर्ष), कविता सिदार (10 वर्ष), अंजू सिदार (16 वर्ष), भारती सिदार (1 वर्ष), डिंकी सिदार (10 वर्ष), अंतरा सिदार (13 वर्ष) है। इधर घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्‍काजाम कर दिया है। पुलिस-प्रशासन मौके पर पहुंचकर लोगों की समझाने की कोशिश कर रही है। आरोपी डंपर चालक फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है।

सरपंच रेखा चौहान ने बताया कि आक्रोशित ग्रामीणों ने इस घटना के बाद चक्काजाम किया है। वे आरोपी ड्राइवर की गिरफ्तारी और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। साथ ही मृत बच्चियों के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग भी लोगों ने की है। पुलिस की समझाईश के बाद भी घंटो देर तक नेशनल हाईवे की बाधित रहा।

खबरें और भी हैं...
संबंधित

ट्रेडिंग में चार गुना मुनाफे का झांसा देकर 19...

दुर्ग। जिले में ट्रेडिंग निवेश के नाम पर 19 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाली एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी...

तीन राज्यों में कोरोना की दस्तक, बिहार में बुजुर्ग...

भागलपुर। आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के बाद अब बिहार में भी कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। भागलपुर जिले में 65 वर्षीय बुजुर्ग...

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर : रायपुर-बिलासपुर रूट...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की परेशानी एक बार फिर बढ़ने वाली है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के भाटापारा-हथबंध स्टेशनों के बीच तीसरी...

शिक्षक की हत्या के बाद बलरामपुर में तनाव, आरोपियों...

बलरामपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के त्रिकुंडा थाना क्षेत्र के ग्राम राधानगर (घमनी/धमनी) में जमीन विवाद को लेकर एक शिक्षक की हत्या के बाद तनाव की...